back to top

हिरासत में लिए गए कश्मीर के अलगाववादी नेता अशरफ सेहरई

श्रीनगर। अलगाववादी नेता और तहरीक-ए-र्हुियत (टीईएच) के अध्यक्ष अशरफ सेहरई को रविवार को पुलिस ने यहां उनके आवास से हिरासत में लिया और उनके खिलाफ सख्त जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने सेहरई को आज तड़के यहां उनके आवास से हिरासत में लिया और उन्हें सदर थाना ले जाया गया।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि सेहरई के अलावा प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के कुछ सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। टीईएच र्हुियत कांफ्रेंस का एक घटक है। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी र्हुियत कांफ्रेंस का नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। र्हुियत का यह धड़ा मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले धड़े से अलग है।

फारूक जम्मू-कश्मीर में हिंसा को खत्म करने के लिए वार्ता के पक्ष में हैं। सेहरई का बेटा और हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकवादी जुनैद सेहरई इस साल मई में मुठभेड़ में मारा गया था। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिए जाने का एक वर्ष पूरा होने से पहले जमात-ए-इस्लामी के कुछ अन्य सदस्य भी पकड़े जा रहे हैं।

गौरतलब है कि केन्द्र ने जम्मू- कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को पिछले वर्ष पांच अगस्त को समाप्त कर दिया था और पूर्ववर्ती राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...