back to top

नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 15 साल की सजा

बांदा (उप्र)। जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति को नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का दोषी करार देते हुए 15 साल कैद और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) रामसुफल सिंह ने मंगलवार को बताया, ‘अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद दोषी छोटकवा उर्फ तीरथ चतुर्वेदी (30) को 15 वर्षीय किशोरी को नलकूप में बंधक बनाकर तमंचे के बल पर चार दिन तक उससे दुष्कर्म करने का दोषी पाया। अदालत ने उसे 15 साल कैद और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।’

उन्होंने बताया, ‘यह घटना 23 जून 2013 की शाम की है। किशोरी दोषी की आटा चक्की में गेहूं पिसवाने गई थी, तभी वह उसे बंधक बनाकर अपने निजी नलकूप ले गया और तमंचे का भय दिखाकर उसके साथ चार दिन तक बलात्कार करता रहा।’

एडीजीसी ने बताया कि चौथे दिन किशोरी मौका पाकर दोषी का तमंचा-कारतूस लेकर वहां से भाग गई और उसे (तमंचा-कारतूस) पुलिस को सौंपकर मामला दर्ज करवाया था। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में आठ गवाह पेश किए गए थे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...