back to top

बाजार में तीन दिनों से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 144 अंक हुआ मजबूत

मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 144 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। उत्साहजक वृहत आर्थिक आंकड़े के बीच बैंक तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अच्छी मांग से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट का बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

इसके अलावा वैश्विक बाजारों में सकारात्मक प्रवृत्ति से भी धारणा पर बल मिला। हालांकि अमेरिकी डॉलर के मुकाले रुपए में गिरावट से तेजी पर अंकुश लगा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 143.51 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,757.58 अंक पर बंद हुआ हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 633.11 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.75 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,669.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें 7.10 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक में भी अच्छी तेजी रही।

आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवारको कहा कि उसका एकीकृत लाभ सितंबर तिमाही में 4,882 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढऩे और महामारी संबंधी प्रभाव को लेकर कम प्रावधान से बैंक का लाभ बढ़ा है। वहीं आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लि. ने सोमवार को कहा कि उसका एकीकृत शुद्घ लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 57.5 प्रतिशत घटकर 4,600 कराड़ रुपये रही।

हालांकि कंपनी ने कहा कि 30 सितंबर, 2019 को समाप्त तिमाही में उसे जा लाभ हुआ था, उसमें 8,000 करोड़ रुपये अनुषंगी गृह फाइनेंस लि. का नियंत्रण छोडऩे से जुड़ा था। दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक नुकसान में रही। इसमें 8.62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने शुक्रवार को दी सूचना में कहा कि तेल और रसायन कारोबार में नरमी से दूसरी तिमाही में उसका शुद्घ लाभ 15 प्रतिशत घटा है।

जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें एचसीएल टेक, टीसीएस, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं। इनमें 2.49 प्रतिशत की गिरावट आई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, पिछले सप्ताह के अंत में जो चीजें हुई थी, उसका असर सोमवार को बाजार पर पड़ा। हालांकि निवेशकों ने बैंकों के शेयरों में रूचि दिखाई, जिससे कुछ सुधार हुआ।

बैंक शेयरों में लिवाली का करण दूसरी तिमाही के परिणाम का बेहतर होना है। उन्होंने कहा, इसके अलावा बैंकों के शेयरों पर कर्ज चुकाने को लेकर दी गई मोहलत के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय के सकारात्मक निर्णय की उम्मीद का भी असर हुआ है। वैश्विक स्तर कोविड-19 के बढ़ते मामलों के साथ मिले-जुले रुख के बीच घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...