back to top

सेंसेक्स 506 अंक की बढ़त के साथ नए उच्चस्तर पर, निफ्टी 13,100 अंक के पार

मुंबई। विदेशी निवेशकों के लगातार पूंजी निवेश के चलते शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 506 अंक की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 13,100 अंक के पार निकल गया। कारोबारियों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती और अन्य एशियाई बाजारों के रुख से घरेलू शेयर बाजारों की धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 505.72 अंक यानी 1.15 प्रतिशत बढ़कर 44,655.44 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140.10 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,109.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सन फार्मा का शेयर सबसे अधिक लाभ में रहा। यह पांच प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

इसके अलावा इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज ऑटो भी बढ़त लिए रहे। वहीं दूसरी तरफ कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट आई। आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 7,712.98 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीद की।

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की मजबूती के साथ 73.68 पर बंद हुआ। इसके अलावा शंघाई, तोक्यो, हांगकांग और सियोल के बाजार भी लाभ के साथ बंद हए। इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.10 प्रतिशत गिरकर 47.83 डॉलर प्रति बैरल रहा।

RELATED ARTICLES

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...