back to top

वैश्विक तेजी के बीच रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी

मुंबई। अमेरिका में नई सरकार से नए राहत उपायों की उम्मीद में वैश्विक बाजारों में तेजी रही। इसके बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), ऊर्जा और वाहन कंपनियों के शेयरों में मजबूती आने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 393.83 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,792.12 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 123.55 अंक यानी 0.85 प्रतिशत उछलकर 14,644.70 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका की नामित वित्त मंत्री जेनेट एलेन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए भारी प्रोत्साहन का आह्वान किया। इसके बाद बुधवार को दुनिया के शेयरों में तेजी आई। निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को पद की शपथ लेंगे। उन्होंने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 1.9 हजार अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज का प्रस्ताव रखा है।

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा 2.75 प्रतिशत की तेजी में रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (2.67 प्रतिशत), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.98 प्रतिशत) और एशियन पेंट्स (1.98 प्रतिशत) का स्थान रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी तेजी रही। इससे बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ। इनके विपरीत पावरग्रिड कॉरपोरेशन में 1.75 फीसदी, एनटीपीसी में 1.35 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 0.83 फीसदी और आईटीसी में 0.59 फीसदी की गिरावट रही।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वाहन, आईटी और सरकारी बैंकों में खरीदारी आने तथा वैश्विक बाजारों के आशावादी होने से भारतीय बाजार को नई ऊंचाइयां छूने का बल मिला। अभी तक तीसरी तिमाही के परिणाम उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इससे विभिन्न क्षेत्रों में लिवाली को समर्थन मिला। जो बाइडन के शपथ लेने से पहले अमेरिकी बाजार सकारात्मक धारणा में हैं और नए राहत उपायों की उम्मीद लगाई जा रही है।

बीएसई के समूहों में वाहन, ऊर्जा, आईटी और प्रौद्योगिकी 2.18 प्रतिशत तक चढ़ गए। हालांकि यूटिलिटीज, एफएमसीजी और दूरसंचार गिरावट में रहे। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप 1.08 प्रतिशत तक की बढ़त में रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के शपथ लेने से पहले अधिकांश एशियाई शेयर बाजारों में तेजी रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.6 प्रतिशत, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.7 प्रतिशत की बढ़त में रहा। हालांकि जापान का निक्की 0.4 प्रतिशत की गिरावट में रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में चल रहे थे।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ और 12 पैसे की तेजी के साथ 73.05 प्रति डॉलर पर रहा। कच्चा तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत बढ़कर 56.29 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को एफपीआई ने 257.55 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...