back to top

सेंसेक्स, निफ्टी साल के अंतिम दिन स्थिर बंद, 2020 में 15 प्रतिशत का लाभ

मुंबई। साल के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रमुख शेयर सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगभग स्थिर बंद हुए। निवेशकों की नजर फिलहाल दुनिया में कोविड-19 का टीका पेश किए जाने पर है। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 5.11 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 47,751.33 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स बढ़त के साथ 47753.11 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान ऊंचे में 47,896.97 और नीचे में 47,602.12 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार 14,000 के स्तर को पार कर गया। कारोबार के दौरान यह 14,024.85 अंक तक गया। अंत में यह महज 0.20 अंक की गिरावट के साथ 13,981.75 अंक पर बंद हुआ। हालांकि सूचकांक इस साल करीब 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 15.7 प्रतिशत जबकि निफ्टी में 14.9 प्रतिशत की तेजी आई।

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी को सर्वाधिक 1.65 प्रतिशत का लाभ हुआ। सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन और इन्फोसिस में भी तेजी रही। दूसरी तरफ टीसीएस को सर्वाधिक 1.33 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और टेक महिंद्रा शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में तोक्यो और दक्षिण कोरियाई बाजार नए साल के अवकाश के मौके पर बंद रहे।

आस्ट्रेलिया का एस एंड पीाएएसएक्स 1.4 प्रतिशत नीचे आया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.3 प्रतिशत मजबूत हुआ। शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 1.2 प्रतिशत की तेजी आई। विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों की नजर दुनिया भर में टीके से संबंधित गतिविधियों पर हैं। चीन की साइनोफार्म नवीनतम कंपनी है जिसने अध्ययन के सकारात्मक परिणाम जारी किए हैं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 25 सेंट मजबूत होकर 51.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...