back to top

वैश्विक संकेतों से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 136 अंक लुढ़का

मुंबई। यूरोप में कोविड- 19 के मामले बढऩे और अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों से पहले व्याप्त अनिश्चितता से वैश्विक बाजारों में गिरावट का रुख रहा। वैश्विक संकेतों से शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। बिकवाली से सेंसेक्स 136 अंक और निफ्टी में 28 अंक घटकर बंद हुए।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स दिन में 746 अंक तक की घटबढ़ के बाद अंत में पिछले दिन के मुकाबले 135.78 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 39,614.07 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 28.40 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 11,642.40 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा 3.82 प्रतिशत का नुकसान हुआ। मारुति, बजाज आटो, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। इसके विपरीत टाटा स्टील, एनटीपीसी, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिन्द्रा, ओएनजीसी और टीसीएस 2.27 प्रतिशत तक लाभ में रहे।

बाजार में बड़ा वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में दूसरी तिमाही का परिणाम आने से पहले 1.37 प्रतिशत की बढ़त रही। साप्ताहिक आधार पर सेंसेकस में 1,071.43 अंक यानी 2.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई वहीं, निफ्टी सपताह के दौरान 287.95 अंक यानी 2.41 प्रतिशत घट गया।

रिलायंस सिक्युरिटीज में संस्थागत व्यवसाय प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा, कोविड- 19 मामलों के कुछ यूरोपीय देशों में एक बार फिर से जोर पकड़ने से वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में सुधार को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।.. वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में प्रमुख तौर पर गिरावट रही जबकि अन्य प्रमुख समूह सूचकांकों में कारोबार की समाप्ति के समय सुधार का रुख रहा।

महाजन ने कहा, आने वाले सप्ताहों के दौरान बाजार में उतार चढ़ाव बढ़ सकता है। कोविड- 19 मामलों के बढऩे से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों को देखते हुए यह स्थिति रह सकती है। बीएसई के दूरसंचार, वाहन, बैंकेक्स, एफएमसीजी, वित्त और प्रौद्योगिकी समूह के सूचकांकों में 2.37 प्रतिशत तक गिरावट रही जबकि रीयल्टी, धातु, ऊर्जा, तेल एवं गैस और बिजली समूह के सूचकांक लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांग कांग, सिओल और टोक्यो के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। उधर, यूरोप के शेयर बाजारों में भी शुरुआत गिरावट के साथ हुई। फ्रांस, जर्मनी और अन्य देशों में नए लॉकडाउन से जोखिम बढ़ा है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.58 प्रतिशत बढ़कर 38.48 डालर प्रति बैरल पर बोला गया। इधर घरेलू विदेशी मुद्रा बाजार ईद-ए- मिलाद के उपलक्ष में बंद रहा।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...