back to top

सेंसेक्स 243 अंकों की तेजी के साथ बंद

मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान हुई गिरावट की भरपाई की और 243 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार बढ़त और यूरोपीय बाजारों में तेजी वापस आने से बाजार को मजबूती मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,190.27 अंक गिरकर 32,348.10 के निचले स्तर पर पहुंच गया, हालांकि बाद में जोरदार वापसी करते हुए सूचकांक 242.52 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 33,780.89 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 70.90 अंक या 0.72 प्रतिशत चढ़कर 9,972.90 पर बंद हुआ। निफ्टी दिन के कारोबार के दौरान 9,544.35 के निचले स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की तेजी एमएंडएम में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), टाइटन और बजाज ऑटो भी मुनाफे में रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, इंफोसिस और कोटक बैंक में गिरावट देखने को मिली।

इस दौरान आईटी शेयरों में भी दबाव देखने को मिला, क्योंकि ऐसी खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ए-1बी सहित कई रोजगार वीजा को निलंबित करने पर विचार कर रहे हैं। शुक्रवार को समाप्त कारोबारी सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 506.35 अंकों या 1.47 प्रतिशत और निफ्टी में 169.25 अंकों या 1.66 प्रतिशत की कमी आई। अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की आशंका के चलते डाउ जोंस में मार्च से एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट हुई, जिसके चलते एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई।

हालांकि, आरआईएल के साथ ही बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में सुधार और यूरोपीय बाजारों से सकारात्मक संकेतों के कारण घरेलू बाजार को मजबूती मिली। विश्लेषकों के अनुसार शुरुआती कारोबार के दौरान वॉल स्ट्रीट और एशियाई बाजारों से नकारात्मक संकेतों, विदेशी कोषों के बाहर जाने और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। इस दौरान बीएसई ऑटो, ऊर्जा, दूरसंचार, रियल्टी और बुनियादी धातु के सूचकांकों में 2.91 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई, जबकि आईटी, टेक और बिजली क्षेत्र के सूचकांकों में 1.49 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली।

RELATED ARTICLES

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...