back to top

सेंसेक्स में 10 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर लगा विराम, 264 अंक टूटा

मुंबई। बंबई शेयर बाजार में पिछले 10 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया और मुनाफावसूली से सेंसेक्स 264 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, वित्त और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों में मुनाफावसूली से बाजार में यह गिरावट आई।

हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में सुधार तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह से गिरावट पर अंकुश लगा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 48,616.66 अंक के रिकार्ड स्तर तक चला गया था। लेकिन बाद में तेजी बरकरार नहीं रही और यह 263.72 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,174.06 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.25 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,146.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 14,244.15 अंक की रिकार्ड ऊंचाई तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान आईटीसी को हुआ। इसमें 2.86 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा जिन प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचयूएल और एचसीएल टेक शामिल हैं।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई शामिल हैं। इनमें 4.34 प्रतिशत की तेजी आई। वैश्विक स्तर पर मिला-जुला रुख रहा। निवेशकों की नजर जार्जिया में चुनावों पर रही। इन चुनावों के परिणाम से अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेट्स को नियंत्रण मिल सकता है। डेमोक्रेट्स के पक्ष में अनुकूल परिणाम से नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो-बाइडेन अपनी योजना के मुताबिक और प्रोत्साहन उपायों और बुनियादी ढांचा व्यय के लिए कदम बढ़ा सकते हैं।

साथ ही कंपनी कर बढऩे के साथ नियमन कड़े हो सकते हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और उच्च मूल्य पर मुनाफावसूली से बाजार में उतार-चढ़ाव आया। निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा बैंक कर्ज में 2020-21 की तीसरी तिमाही में अच्छी वृद्धि की घोषणा से बैंक शेयरों में तेजी रही।

उन्होंने कहा, निकट भविष्य में, बाजार की प्रवृत्ति एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) प्रवाह पर निर्भर करेगी। तीसरी तिमाही के परिणाम के आधार पर शेयर केंद्रित तेजी देखने को मिल सकती है…। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही जबकि जापान में निक्की और दक्षिण कोरिया में कोस्पी नुकसान में रहे। यूरोप में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.99 प्रतिशत बढ़कर 54.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 73.11 रुपये पर बंद हुआ। इधर, शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थाई आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 986.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...