back to top

वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय बाजार सहमा, सेंसेक्स 599 अंक नीचे

मुंबई। अमेरिका में बांड में निवश की कमाई में उछाल से वैश्विक शेयर बाजारों में फिर बिकवाली का दौर शुरू होने का असर गुरुवार को स्थानीय शेयरों पर भी दिखा और बीएसईएस30 सेंसेक्स करीब 599 अंक गिर गया। सेंसेक्स लगातार तीन दिन से चढ़ रहा था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 905 अंक तक गिर गया था। उससे उबर कर अंतत: यह 598.57 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,846.08 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई निफ्टी भी इसी तरह 164.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,080.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एलएंडटी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.62 प्रतिशत तक गिरे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 नुकसान के साथ बंद हुए। रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, घरेलू शेयर बाजार आज मुख्य रूप से कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट में रहे।

वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर कुछ ज्यादा था। इसके विपरीत रोजर्मा के उपभोक्ता सामान, औषधि और सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग के सूचकांक कुछ हद तक टिके रह सके। दस साल की मियाद वाले अमेरिकी सरकारी बांड में निवेश पर कमाई की दर 0.06 प्रतिशत की तेजी ने निवेशकों को पशोपेश में डाल दिया। इससे पहले पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स कुल मिला कर 2,344.66 अंक यानी 4.77 प्रतिशत और निफ्टी 716.45 अंक यानी 4.93 प्रतिशत बढ़ा था।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध आधार पर 2,088.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। एशियाई बाजार भी गुरुवार को गिरावट में रहे। मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे गिरकर 72.83 प्रति डालर पर रहा। इस बीच, वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 64.73 डॉलर प्रति बैरल पर था।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...