back to top

बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से एक सप्ताह पहले वाशिंगटन डीसी में सुरक्षा बढ़ाई गई

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के 20 जनवरी को कार्यभार संभालने से करीब एक सप्ताह पहले वाशिंगटन डीसी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के पिछले सप्ताह यूएस कैपिटल पर हमला करने के बाद संभावित खतरों को भांपते हुए वाशिंगटन के सभी प्रमुख व्यवसायिक केन्द्रों में सुरक्षा कड़ी की गई है। यहां कई ब्लॉक में अतिरिक्त बाड़ लगा दी गई। बुधवार को सड़कों से कार या स्कूटर भी गायब दिखे। कोई पर्यटक भी यहां नजर नहीं आया। बस सुबह की सैर पर निकले कुछ लोग और निर्माण कार्य में लगे मजदूर यहां नजर आएं।

वाशिंगटन में 20 जनवरी तक लॉकडाउन लगा है। व्हाइट हाउस से दो ब्लॉक दूर नेशनल गार्ड के वर्दीधारी कर्मी एक बस से उतर कर एक होटल में जाते दिखे। वाशिंगटन की मेयर मुरियल बाउजर ने कहा पिछले सप्ताह कैपिटल पर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हिंसक विद्रोह ने 59वें उद्घाटन समारोह के लिए हमारे संघीय साझेदारों के साथ हमारे काम करने के तरीके को प्रभावित किया है।

कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद एफबीआई ने आगाह किया है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के कुछ दिन पहले वाशिंगटन और सभी 50 राज्यों की राजधानियों में संसद भवनों पर ट्रंप समर्थकों के हथियारबंद प्रदर्शनों की योजना बनाई गई है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हार स्वीकार नहीं की है और वह लगातार तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के बेबुनियाद दावे करते रहे हैं। उनके इन दावों के बीच ही, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी, जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...