back to top

कोरोना में जीवन व जीविका दोनों बचायी : योगी

आजादी की लड़ाई व शिक्षा में राजा महेन्द्र प्रताप का योगदान अहम

लखनऊ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना से जब पूरी दुनिया त्रस्त है, उस वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकारी योजनाओं व आत्मनिर्भर पैकेज के जरिए लोगों का जीवन और जीविका दोनों को बचाने का काम किया गया। जब दुनिया वैक्सीन पर काम कर रही थी तब उन्होंने देश को वैक्सीन उपलब्ध करा कर लोगों का जीवन बचाने का काम किया। आज देश के 75 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। देश को विश्वपटल पर लाने के लिए मैं पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में यूपी को आगे बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन किया था। पीएम आज रक्षा के क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड का शिलान्यास कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी अब निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। इससे यूपी में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। युवाओं को अपने ही शहरों में नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप ने आजादी की लड़ाई और शिक्षा के विकास में अहम योगदान दिया है । उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसलिए आज अलीगढ़ को प्रधानमंत्री राजा महेन्द्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय का तोहफा दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में शिक्षा के स्तर में बड़े पैमाने पर सुधार हो रहा है। प्रदेश में 8 नए विश्वविद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है । इसमें सहारनपुर में मां शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय, मेरठ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय, लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर और प्रयागराज में राज्य विधि विश्वविद्यालय की स्थापना का कार्य किया जा रहा है । राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भी सबसे पहले यूपी में लागू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में किसानों को तकनीक से जोड़ कर उनकी आय दोगुनी करने का काम किया जा रहा है । 2017 से अब तक गन्ना किसानों को 1 लाख 43 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कोरोना काल में चीनी मिलों का संचालन कर किसानों को बड़ी राहत दी गई। मुख्यमंत्री ने राधा अष्टमी पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज राधाष्टमी है और ब्रज क्षेत्र में इसका महत्वपूर्ण स्थान भी है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा समेत प्रदेश सरकार के बड़े नेता और अफसर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...