back to top

मलेशियाई जोड़ी को हराकर सात्विक. चिराग थाईलैंड ओपन फाइनल में

बैंकॉक। सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में मलेशिया के गोह जे फेइ और नूर इजुद्दीन को हराकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष युगल फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी सात्विक और चिराग ने नौवीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी को 82 मिनट में 19 . 21, 22 . 20, 21 . 16 से हराया। भारतीय जोड़ी ने 2019 और 2024 में खिताब जीता था और तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।

अब उनका सामना इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन या चीन के हि जि तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी से होगा। डेनमार्क में थॉमस कप में कांस्य पदक जीतने के बाद भी बैडमिंटन को भारत में तरजीह और प्रशंसा नहीं मिलने को लेकर अपने बयान से सात्विक और चिराग हाल ही में चर्चा में रहे थे। उन्होंने हालांकि बाहरी शोर से किनारा करते हुए शानदार प्रदर्शन करते फाइनल में प्रवेश किया। मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 7 . 2 का था लेकिन गोह और इजुद्दीन ने पिछले साल इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में उन्हें हराया था।

मलेशियाई जोड़ी ने अच्छी शुरूआत करके 3 .। की बढत बना ली लेकिन सात्विक और चिराग ने स्कोर 5 . 5 से बराबर कर लिया। पहले गेम में मलेशियाई जोड़ी ने ब्रेक तक 11 . 8 की बढत बना ली। चिराग की गलती से शटल नेट में चली गई और अंतर बढ गया। पहला गेम मलेशियाई जोड़ी ने 21 . 19 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में मुकाबला बराबरी का था और स्कोर 3 . 3 से 6 . 6 हो गया।

भारतीय जोड़ी ने 9 . 6 की बढत बना ली लेकिन चिराग के एक रिटर्न पर शटल नेट में जाने से बढत 10 . 9 की रह गई। ब्रेक के बाद फिर स्कोर 13 . 13 हो गया। चिराग ने भारत को 16 . 14 से बढत दिलाई लेकिन फिर रिटर्न नेट में जाने से स्कोर 16 . 16 हो गया। भारतीय जोड़ी ने फिर 19 . 16 की बढत बनाई और एक समय स्कोर 20 . 20 था जब भारतीय जोड़ी ने इजुद्दीन का शॉट वाइड जाने पर यह गेम जीता। निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी हावी रही और मलेशियाई जोड़ी वापसी नहीं कर पाई।

RELATED ARTICLES

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...