back to top

सरदार पटेल ने देश की एकता व अखंडता को दिया साकार रूप : राज्यपाल

  • सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायी
  • इलाहाबाद म्यूजियम में बन रही ‘आजाद वीथिका’ को जल्द पूरा करें
  • संग्रहालय की किताब ‘प्रयागराज दैट वाज इलाहाबाद’ का किया विमोचन

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को कहा कि जब हम लौहपुरूष सरदार पटेल पर चर्चा करते हैं तो हम एक ऐसे अखंड भारत की चर्चा करते हैं, जिसमें सुशासन है, नागरिकों में आत्म सम्मान का बोध है और समावेशी विकास के प्रति एक राष्ट्रीय निष्ठा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाना समीचीन है, क्योंकि उन्होंने देश की एकता और अखंडता को साकार रूप दिया था।

राज्यपाल ने राजभवन से ऑनलाइन केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित ‘भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल’ के जीवन दर्शन, सिद्धान्त एवं उनके योगदान पर आधारित वेबिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल वकील, स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ दृढ़ इच्छाशक्ति वाले महान व्यक्ति थे और उनका व्यक्तित्व भी बहुत विशाल था। सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज भारत एक सूत्र में बंधा हुआ है, जिसका श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। आजादी से पहले मौजूद सभी रियासतों का विलय भारत में कराने में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया। उनके इस महान प्रयास के कारण ही आज हम एक बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में पूरे विश्व में पहचान बना पाये हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करें, ताकि भारत एक मजबूत एवं आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ सके।

राज्यपाल ने कहा कि गुजरात के बड़ोदरा में ‘स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी’ के रूप में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने की सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने बताया कि बड़ोदरा की इस प्रतिमा निर्माण में देश के छह लाख से ज़्यादा ग्रामीण और किसानों ने लोहा दान किया था, जो देश के किसानों का सरदार पटेल के प्रति कृतज्ञता का भाव और सम्मान था। उन्होंने कहा कि 1918 में खेड़ा संघर्ष और 1928 में बारदोली सत्याग्रह के माध्यम से सरदार पटेल ने देश के किसानों के लिये महत्वपूर्ण संघर्ष किया था।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि मौजूदा समय में देश के किसानों की उन्नति एवं खुशहाली के लिये तीन कानून बनाये गये हैं, जो उनकी आय को दोगुना करने में भी सहायक होंगे। नये कृषि कानूनों से किसानों को अनेक बंधनों से आजादी मिलेगी। इसके अलावा, राज्यपाल की अध्यक्षता में राजभवन में इलाहाबाद संग्रहालय, प्रयागराज की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्यपाल ने इलाहाबाद संग्रहालय की आर्ट गैलरी का ऑनलाइन उद्घाटन किया और संग्रहालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘प्रयागराज दैट वाज इलाहाबाद’ का विमोचन किया। राज्यपाल ने वार्षिक रिपोर्ट-2018-19 और 2019-2020 को भी स्वीकृति दी।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि संग्रहालय में निर्माणाधीन ‘आजाद वीथिका’ के बाकी कार्यों को जल्द पूरा करें और वे तीन महीने बाद स्वयं इसका निरीक्षण करने आयेंगी। उन्होंनेे संग्रहालय के संचालन के लिए कार्यालय मैनुअल छह महीनों के अंदर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने केंद्र सरकार के जीवन पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का विवरण अपलोड करने के निर्देश दिये, जिससे पेंशनरों को वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में कोई कठिनाई न हो।

आनंदीबेन पटेल ने इलाहाबाद संग्रहालय एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के बीच प्रस्तावित समझौता-पत्र 2020-21 (एमओयू) पर विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में रखी सभी बहुमूल्य किताबों को डिजिटाइज करें और उसे वेबसाइट पर अपलोड करें ताकि सभी लोग आसानी से पढ़ सकें।

RELATED ARTICLES

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...

अर्थ डे पर लखनऊ में अर्बन प्लांट का हरित जागरूकता अभियान

लखनऊ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर अर्बन प्लांट द्वारा लखनऊ में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...