back to top

संजय राउत ने साधा निशाना, कहा- केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है इसलिए अभी तक सदस्यता बहाल नहीं की  

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है और इसी वजह से उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद कांग्रेस नेता की लोकसभा की सदस्यता अभी तक बहाल नहीं की गयी है।
हाईकोर्ट ने  मोदी उपनाम को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ कर दिया। राउत ने पत्रकारों से कहा, उन्हें संसद की सदस्यता से जिस तत्परता से अयोज्ञ ठहराया गया था, वह हाईकोर्ट द्वारा दोषसिद्धि पर रोक के बाद नहीं दिखायी दे रही है। तीन दिन बीत गए, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने अभी तक उनकी सदस्यता को बहाल नहीं किया है।
शिवसेना नेता ने दावा किया, केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है जिसके कारण उन्हें अभी तक सांसद के रूप में  बहाल नहीं किया गया है। संसद सदस्यता बहाल होने में देरी के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष के बयान की आलोचना करते हुए राउत ने कहा, इंडिया के दल हमारी रणनीति पर चर्चा करने के लिए कल मुलाकात कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें उच्चतम न्यायालय के आदेश का अध्ययन करने की आवश्यकता है।
राहुल गांधी को गुजरात में सूरत की एक मेट्रोपॉलिटन अदालत द्वारा दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद 24 मार्च को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोज्ञ घोषित किया गया था। गुजरात उच्च न्यायालय ने सात जुलाई को दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद 15 जुलाई को उन्होंने शीर्ष न्यायालय का रुख किया था।
यह खबर भी पढ़े —

RELATED ARTICLES

यूपी विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विपक्ष के खिलाफ भाजपा की महिला विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला विधायकों ने हाल में महिला आरक्षण से...

डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, बढ़ती महंगाई की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विदेशी मुद्रा बाजार से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के...

तो इसलिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सहारा शहर की जमीन के पट्टे से जुड़ी याचिका को नामंजूर किया

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लखनऊ स्थित शहर की जमीन का पट्टा खत्म करने के नगर निगम के सितंबर 2025 के आदेश...

यूपी विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विपक्ष के खिलाफ भाजपा की महिला विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला विधायकों ने हाल में महिला आरक्षण से...

अनियंत्रित डंपर ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, एक सिपाही की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

मऊ । मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर के, पुलिस वाहन को टक्कर मार देने से एक...

बाइक और जीप की टक्कर में दंपति और उनके दो बच्चों की मौत, चालक फरार

शाहजहांपुर । शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को गलत दिशा में चल रही एक मोटरसाइकिल और जीप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक...

हैदराबाद का ‘हाइवे’ रन चेज, मुंबई के 243 रनों के पहाड़ को बौना बना SRH ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एक बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएस) ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में...

भारत की संप्रभुता को चुनौती… नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भड़का आक्रोश

नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक 'रोटी-बेटी' के रिश्तों में हालिया एक घटना ने बड़ी कूटनीतिक कड़वाहट...

डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, बढ़ती महंगाई की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विदेशी मुद्रा बाजार से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के...