back to top

बयान दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे संजय लीला भंसाली

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को बांद्रा पुलिस थाने गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भंसाली ने राजपूत को फिल्मों की पेशकश की थी किंतु संभवत: तारीख के मुद्दे के कारण वे दोनों एक साथ काम नहीं कर पाए।

भंसाली दोपहर साढ़े बारह बजे अपने कानूनी सहायकों के साथ बांद्रा पुलिस थाना पहुंचे और बयान दर्ज कराने के बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे वहां से चले गए।

अधिकारी ने बताया कि उनका बयान दर्ज करा लिया गया है। बांद्रा पुलिस राजपूत की आत्महत्या के मामले में उनके अवसाद के पीछे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसमें पेशेगत प्रतिद्वंद्विता का कोण भी शामिल है।

पुलिस ने अब तक इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, यशराज फिल्म्स के कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा और फिल्म दिल बेचारा में सुशांत की सह-कलाकार संजना सांघी सहित 29 लोगों के बयान दर्ज किये हैं।

बता दें, 34 वर्षीय राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। राजपूत ने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, शुद्ध देसी रोमांस, राब्ता, छिछोरे, केदारनाथ और सोनचिड़िया जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...