संजय कुमार चतुर्वेदी बने एबीएसपीए के प्रदेश अध्यक्ष

राकेश शुक्ला, विवेक वर्मा उपाध्यक्ष, कमल कुमार श्रीवास्तव महामंत्री, दिलीप कुमार पाण्डेय बने कोषाध्यक्ष

लखनऊ। अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चंद्र शुक्ला ने आज लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन की उत्तर प्रदेश इकाई की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार चतुवेर्दी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि मेरा पूर्ण विश्वास है कि विगत 34 वर्षों से राजधानी लखनऊ की पत्रकारिता में अपना सक्रिय योगदान दे रहे संजय कुमार चतुवेर्दी संगठन को विस्तार,अधिक सशक्त व नव स्वरूप प्रदान करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी नवगठित कार्यकारिणी राज्य में संगठन के विस्तार और और पत्रकारों की समस्याओं और उनके निराकरण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित प्रदेश की नवगठित कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया है जिसमे राकेश शुक्ला, विवेक वर्मा उपाध्यक्ष, कमल कुमार श्रीवास्तव महामंत्री, दिलीप कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष, दीपक अवस्थी मंत्री, अतुल कुमार सिंह, गौरव छाबड़ा संयुक्त मंत्री, संजय सोनकर संगठन मंत्री, गिरीश तिवारी विधि सलाहकार और आशीष कुमार शर्मा, अंकित मिश्रा, मनीष अग्निहोत्री, पवन कुमार दीक्षित, संत कुमार मिश्रा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

भगवान गणेश के सहस्त्र नामों के साथ हुआ सिंदूराभिषेक, गूंजे जयकारे

गणेश उत्सव के सातवें दिन बप्पा के सिंदूराभिषेक संग पूजा पंडाल में श्री रानी सती दादी जी की महिमा पर नृत्य नाटिका का हुआ...

परिवर्तिनी एकादशी कल, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सितंबर में आने वाली पहली एकादशी परिवर्तिनी एकादशी होगी। हर महीने में दो एकादशी आती है एक शुक्ल पक्ष और दूसरी कृष्ण पक्ष...

विजन 2047 को समर्पित होगा 22वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में चार की शाम उद्घाटन करेंगी राज्यपाल चलेगा साहित्यिक सांस्कृतिक आयोजनों और प्रतियोगिताओं का दौर लखनऊ। बलरामपुर गार्डन, अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 22वां...