back to top

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने पर मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर के निकासी चिह्न की ओर बढ़ने के बीच मंगलवार को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक राहत शिविर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया।नदी का बढ़ता जलस्तर दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा कर रहा है।संभागीय आयुक्त नीरज सेमवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत कराया।

गुरुग्राम में बारिश के बीच जलभराव वाली सड़क से गुजरते यात्री

रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, स्थिति नियंत्रण में है। हथिनीकुंड बैराज से (सोमवार को छोड़ा गया) पानी आज शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसके बावजूद, पानी का बहाव अच्छी स्थिति में है।

उन्होंने कहा, हमने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। भारी बारिश और बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में है। जब तक बाढ़ की स्थिति बनी रहेगी, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को कोई समस्या न हो। दिल्ली में 2023 में यमुना नदी का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन गुप्ता ने कहा कि इस बार यमुना में जलस्तर इतना बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

नई दिल्ली के निगमबोध घाट इलाके में एक महिला अपने घर के बाढ़ग्रस्त हिस्से को देखती हुई। लगातार भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है और वह खतरे के निशान को पार कर गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सरकारों से संपर्क किया है। उन्होंने कहा,हम उनकी हरसंभव मदद करेंगे। मैं तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह करती हूं कि हम आपकी हरसंभव मदद करेंगे। सेमवाल ने बाद में कहा कि जलस्तर बढ़ने के कारण पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद करने का परामर्श जारी किया गया है।

नई दिल्ली के निगमबोध घाट क्षेत्र में अपने घर के जलमग्न क्षेत्र में परिवार के सदस्य ।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, शाम पांच बजे तक जलस्तर 206 मीटर को पार करने की उम्मीद है। हमने एक परामर्श जारी किया है, लेकिन अगर शाम पांच बजे से पहले नदी का जलस्तर 206 मीटर के निशान को पार कर जाता है, तो यातायात पहले ही बंद कर दिया जाएगा। घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। हमारे पास सभी तैयारियां हैं।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...