back to top

117 यात्रियों के साथ दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस

नई दिल्ली: पाकिस्तानी प्राधिकारियों की ओर से बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर रोकी गई समझौता एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से, शुक्रवार को सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर 117 यात्रियों के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे ने बताया कि ट्रेन को पाकिस्तान सीमा में वाघा पर रोक दिया गया था। यात्री भारत की सीमा में अटारी पर देरी से पहुंचे और वहां औपचारिकताएं पूरा करने में भी समय लगा जिसके कारण ट्रेन को यहां पहुंचने में विलंब हुआ।

 

पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर ट्रेन रोक दी थी जिसके कारण यात्री वहां फंसे रहे थे। भारतीय रेलवे ने वाघा से भारत की सीमा में अटारी तक ट्रेन के साथ चलने के लिए चालक दल के एक सदस्य और गार्ड के साथ एक इंजन भेजा था। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ ट्रेन अटारी पहुंची जिसमें 48 पाकिस्तानियों समेत 117 यात्री थे। इसके बाद यह ट्रेन दिल्ली की ओर बढ़ी। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन को रात आठ बजे रवाना होना था लेकिन इसमें देरी हो गई जिसके कारण ट्रेन यहां देरी से पहुंची। भारत के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों का दर्जा घटाने की घोषणा के एक दिन बाद पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में बृहस्पतिवार को मीडिया से कहा था कि उनके देश ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बंद कर दी है, लेकिन भारतीय रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि ट्रेन सेवा निलंबित नहीं की गई है और उन्हें पड़ोसी देश से इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। ट्रेन दिल्ली से बुधवार और रविवार को रवाना होती है। ट्रेन का दिल्ली से रवाना होने का अगला निर्धारित दिन रविवार है। इसी दिन स्पष्ट होगा कि भारत की ओर इसे रद्द किया गया है या नहीं।

RELATED ARTICLES

अपने देश की वनडे में कप्तानी करना सबसे बड़ा सम्मान है : शुभमन गिल

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है और भारत वनडे प्रारूप में नेतृत्व के एक नए युग...

भारत से लगातार दो बार पीटने के बाद बोले पाक के हेड कोच-अब सिर्फ 28 सितंबर का नतीजा मायने रखेगा

दुबई । एशिया कप में भारत के हाथों दो शर्मनाक पराजय झेलने के बावजूद पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन का मानना है कि...

अफरीदी ने पाकिस्तान को एशिया के फाइनल में पहुंचाया, अब भारत से होगी भिड़ंत

दुबई । एशिया कप टी20 सुपर-चार चरण के करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को 11 रन...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...