back to top

समाजवादी पार्टी ने की एसआईआर में जातिवार आंकड़े जुटाने के लिये कॉलम जोड़ने की मांग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जातिगत आंकड़े जुटाने के लिए भी एक कॉलम शामिल किये जाने की मांग करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने और प्रभावी नीति-निर्माण की दिशा में यह एक जरूरी कदम है।

यादव ने यहां प्रेसवार्ता में कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सरकारी अधिकारी मतदाताओं के विवरण की पुष्टि करने के लिए घर-घर जा रहे हैं, ऐसे में इस अवसर का इस्तेमाल प्राथमिक जातिगत आंकड़े एकत्र करने के लिए भी किया जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, जब इतनी बड़ी प्रक्रिया पहले से ही चल रही है और अधिकारी मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए हर घर जा रहे हैं, तो जातिगत विवरण के लिए केवल एक अतिरिक्त कॉलम जोड़ने की जरूरत है।

भले ही पूरी जाति जनगणना न हो, लेकिन प्राथमिक जाति गणना तो की ही जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आंकड़े भविष्य की सार्वजनिक नीतियों को बनाने में मदद करेंगे और इनसे कल्याणकारी योजनाएं समाज के सभी वर्गों तक समान रूप से पहुंच सकेंगी।

यादव ने कहा, चूंकि हमें भविष्य के लिए नीतियां बनानी हैं, लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से समान बनाना है, इसलिए जातिवार आंकड़ा सामाजिक न्याय पर आधारित राज्य स्थापित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, अगर एसआईआर के दौरान यह कॉलम जोड़ा जाता है और जाति गणना होती है तो हमारे लिए सामाजिक न्याय पर आधारित राज्य स्थापित करना आसान हो जाएगा। यादव ने उम्मीद जताई कि सरकार इस सुझाव को स्वीकार करेगी।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...