back to top

भय फैला कर लोकतंत्र चलाना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग की मदद से और भय फैलाकर लोकतंत्र चलाने का आरोप लगाया। अखिलेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर आरोप लगाया कि इस पार्टी के लोग ईडी, आयकर विभाग की मदद से और भय फैलाकर लोकतंत्र चलाना चाहते हैं तथा लोकतंत्र में ये नई संस्थाएं खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा भाजपा से सीखना होगा कि संस्थागत नियंत्रण कैसे होता है। पहले किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया। ईडी, सीबीआई और डर, ये नए भारत का नया लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट के जरिए रोजगार के 70 लाख अवसर मिलने की बात कही थी लेकिन सचाई यह है कि यहां कोई निवेश नहीं आने वाला है। उन्होंने कहा कि बैंकों की हालत खराब है और जब देश में ही निवेश नहीं आ रहा है तो उत्तर प्रदेश में कैसे आएगा? बता दें कि इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता घूरा राम ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। घूरा राम बसपा सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री थे। इसके अलावा फूलन सेना के अध्यक्ष गोपाल निषाद समेत कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हत्याएं, लूट, बलात्कार, फर्जी एनकाउंटर के मामले बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बुलंदशहर में हिंसा में एक इंस्पेक्टर की जान लेने वाले लोगों का स्वागत किया जा रहा है और एटा में पति को मुठभेड़ में मार डालने का डर दिखाकर एक महिला से बलात्कार किया गया। अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कभी-कभी ऐसा लगता है कि ऐसा ही मुख्यमंत्री रहे ताकि अगली बार ज्यादा बहुमत से हमारी सरकार आए। उन्होंने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्री, कारोबारी और देश के बारे में समझ रखने वाले लोगों के बयान बता रहे हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था कहां जा रही है। सपा प्रमुख ने कहा आज हालत यह है कि बांग्लादेश का पैसा हमारे रुपए से आगे चला गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए को मजबूत बनाने का वादा करने वाली केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण डॉलर नई ऊंचाइयों पर पहुंचता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने वाले देश के बड़े लोग भी कह रहे हैं कि मेक इन इंडिया फ्लॉप शो है। अखिलेश ने सपा सांसद आजम खां के खिलाफ हो रही कार्यवाही का जिक्र करते हुए कहा, खां की मौलाना मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ जांच पर जांच हो रही है। झूठे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। मुझे लखनऊ का एक कोना बता दीजिए जहां अवैध निर्माण ना हो। आज भी राजधानी में कई जगह अवैध काम हो रहा है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...