back to top

बिग बॉस के बाद पठान की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि वह पठान की शूटिंग टीवी शो बिग बॉस की शूटिंग के बाद शुरू करेंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल बिग बॉस का 14वां सीजन चल रहा है। इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले हो रहा है और इसका निर्देशन वॉर के निर्देशक सिद्घार्थ आनंद कर रहे हैं।

शाहरुख खान 2018 की फिल्म जीरो के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान विशेष झलक में नजर आए थे। ऐसी खबरें हैं कि सलमान खान इस फिल्म में भी कैमियो करेंगे लेकिन उनकी भूमिका थोड़ी लंबी होगी। सलमान खान ने शनिवार रात कहा, जीवन चलता रहता है और शो भी जारी रहता है। जब यह शो (बिग बॉस) समाप्त होगा, हम पठान की ओर बढ़ेंगे और फिर टाइगर (तीन) और इसके बाद कभी ईद कभी दिवाली की ओर।

बिग बॉस के मेजबान ने कहा कि कलर्स टीवी बिग बॉस का अगला सीजन आठ महीने बाद लेकर आएगा। पठान की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई और टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्म की भी शूटिंग अगले महीने शुरू करने की तैयारी हो रही है। इससे पहले सलमान खान 1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है में अतिथि भूमिका में नजर आए थे।

इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। वहीं शाहरुख खान सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट और हर दिल जो प्यार करेगा में कैमियो की भूमिका में नजर आए थे। टाइगर 3 फिल्म का नाम अब तक तय नहीं हुआ है। वाईआरएफ की इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ खुफिया एजेंट टाइगर और जोया के रूप में भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...