back to top

सलमान खान ने खुद राजा शिवाजी का हिस्सा बनने की इच्छा जतायी थी : रितेश देशमुख

मुंबई। अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि सलमान खान फिल्म राजा शिवाजी का हिस्सा बनना चाहते थे, जिसके बाद उन्हें ऐसा खास किरदार गढ़ना पड़ा, जो सलमान के रुतबे के बराबर हो। एक मई को रिलीज हुई यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। रितेश देशमुख ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसके सह-लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म में सलमान खान कैमियो भूमिका में नजर आते हैं। उन्होंने जीवा माहाला का किरदार निभाया है जो एक वीर योद्धा थे, जिन्होंने प्रतापगढ़ की लड़ाई में शिवाजी महाराज की जान बचाई थी।

रितेश देशमुख ने कहा, एक दिन सलमान ने मुझसे कहा कि उन्हें राजा शिवाजी का हिस्सा बनना है। मैंने इस बारे में सोचा नहीं था, लेकिन उन्होंने कहा, तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसका हिस्सा बनना ही है। मैंने उनसे थोड़ा समय मांगा, क्योंकि अगर वह स्क्रीन पर आएंगे, तो उसका एक अलग महत्व होना चाहिए। आखिरकार वह सलमान खान हैं, लोगों को मजा आना चाहिए।

अभिनेता-निर्देशक रितेश ने कहा कि वह चाहते थे कि सलमान फिल्म में ऐसा किरदार निभाएं जो दर्शकों के दिल में उतर जाए। उन्होंने कहा, मैं चाहता था कि वह एक खास किरदार अदा करें। वह किरदार सलमान खान से भी बड़ा लगना चाहिए और साथ ही
प्रशंसक भी उसका आनंद उठाएं। फिर हमें यह किरदार मिला।

मुझे पता था कि एक खास संवाद चाहिए जो बिल्कुल फिट बैठे। जब वह दृश्य पर्दे पर आया और वैसा असर छोड़ गया जैसा हम चाहते थे, तो वह पल शानदार था। यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने रितेश की फिल्मों में खास भूमिका निभाई हो। इससे पहले वह 2022 में रितेश के निर्देशन वाली पहली फिल्म वेद में एक विशेष गाने में नजर आए थे। वहीं लय भारी में भी उन्होंने कैमियो किया था, जो मराठी सिनेमा में रितेश की पहली फिल्म थी।राजा शिवाजी फिल्मी सितारों से सजी फिल्म है।

फिल्म में संजय दत्त ने अफजल खान, अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहजी भोंसले, विद्या बालन ने बड़ी बेगम, फरदीन खान ने मुगल बादशाह शाहजहां और अमोल गुप्ते ने आदिल शाह की भूमिका निभायी है। रितेश ने कहा कि हिंदी फिल्म जगत के उनके दोस्तों ने सिर्फ प्यार और सम्मान की वजह से फिल्म में काम किया और किसी ने फीस के तौर पर एक रुपया तक नहीं लिया।

राजा शिवाजी ने मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में घरेलू बॉक्स आफिस पर 52.66 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। फिल्म में महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाज्ञश्री और जितेंद्र जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे तथा रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले किया है।

RELATED ARTICLES

प्रयागराज में साधु संतों ने संगम ब्रांड नाम से शराब बेचे जाने पर आक्रोश जताया

प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम के नाम पर एक शराब कंपनी द्वारा शराब का नाम रखकर बेचे जाने...

आपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता

कुशीनगर। पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए पिछले साल भारतीय सेना द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर अपनी बेटियों...

क्रिकेट भारत का नंबर-1 खेल, लेकिन बास्केटबॉल के लिए भी अपार संभावनाएं : व्लाडे डिवैक

नयी दिल्ली। एनबीए के महान खिलाड़ी व्लाडे डिवैक इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत में क्रिकेट नंबर एक खेल है लेकिन...

प्रयागराज में साधु संतों ने संगम ब्रांड नाम से शराब बेचे जाने पर आक्रोश जताया

प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम के नाम पर एक शराब कंपनी द्वारा शराब का नाम रखकर बेचे जाने...

आपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता

कुशीनगर। पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए पिछले साल भारतीय सेना द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर अपनी बेटियों...

क्रिकेट भारत का नंबर-1 खेल, लेकिन बास्केटबॉल के लिए भी अपार संभावनाएं : व्लाडे डिवैक

नयी दिल्ली। एनबीए के महान खिलाड़ी व्लाडे डिवैक इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत में क्रिकेट नंबर एक खेल है लेकिन...

इस बार भारत में होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र भारत में होगा

नयी दिल्ली। टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र भारत में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने...

अश्विन रविचंद्रन अश्विन बोले-धोनी का विकेट लेने के बाद जरूरत से ज्यादा जश्न मनाने पर वह नाराज हो गए थे

नयी दिल्ली। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को खुलासा किया कि अपने करियर के शुरूआती दौर में चैलेंजर ट्रॉफी में महेंद्र...

पैसे या भव्य परेड नहीं, बस चाहता हूं कि सभी खेलों की सफलता का जश्न मने: सात्विक

नयी दिल्ली। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि थॉमस कप में भारतीय टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद जनता...