back to top

क्रिकेट भारत का नंबर-1 खेल, लेकिन बास्केटबॉल के लिए भी अपार संभावनाएं : व्लाडे डिवैक

नयी दिल्ली। एनबीए के महान खिलाड़ी व्लाडे डिवैक इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत में क्रिकेट नंबर एक खेल है लेकिन इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि बास्केटबॉल भी देश में अपनी जगह बना लेगा। सैक्रामेंटो किंग्स के सात फीट एक इंच लंबे इस खिलाड़ी ने शुक्रवार को यहां अमेरिकन सेंटर में राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के 100 से अधिक बच्चों के साथ बास्केटबॉल खेली।

डिवैक ने कहा, मैं वास्तव में हैरान हूं। बच्चे काफी प्रतिभाशाली हैं। दो ओलंपिक रजत पदक (1988 और 1996) और दो विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक (1990 और 2002) के विजेता डिवैक ने युवा खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिताया।उन्होंने कहा, मैं लड़कियों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हूं। भारत बड़ा देश है और यहां बहुत सारे बच्चे हैं।

भारत अगर सही राह पर चले तो वह इस खेल में मजबूत शक्ति बन सकता है। एनबीए एक वैश्विक ब्रांड है और भविष्य में हमारे पास भारत से कुछ एनबीए खिलाड़ी हो सकते हैं। भारत की एनबीए में पहले भी उपस्थिति रही है, जब कनाडा में जन्मे सिम भुल्लर 2015 में लीग के साथ अनुबंध करने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बने थे।

संयोग से यह सैक्रामेंटो किंग्स ही था जिसने उन्हें टीम में शामिल किया था और उस समय डिवैक टीम के बास्केटबॉल संचालन के उपाध्यक्ष थे। सतनाम सिंह एनबीए में खेलने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने 2015 में डलास मावेरिक्स से अनुबंध किया था। डिवैक ने कहा, भारत एक विशाल देश है जिसके लोग बेहद खूबसूरत हैं।

हम बास्केटबॉल के लिए बच्चों को तैयार करने में उनकी मदद करना चाहेंगे। मुझे पता है कि उन्हें कई खेल पसंद हैं, जिनमें सबसे ऊपर क्रिकेट है और उन्हें हमेशा इस खेल से लगाव बनाए रखना चाहिए क्योंकि यह राष्ट्रीय खेल है। भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए डिवैक ने इसे राष्ट्रीय खेल का दर्जा दे दिया जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।

RELATED ARTICLES

प्रयागराज में साधु संतों ने संगम ब्रांड नाम से शराब बेचे जाने पर आक्रोश जताया

प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम के नाम पर एक शराब कंपनी द्वारा शराब का नाम रखकर बेचे जाने...

आपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता

कुशीनगर। पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए पिछले साल भारतीय सेना द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर अपनी बेटियों...

सलमान खान ने खुद राजा शिवाजी का हिस्सा बनने की इच्छा जतायी थी : रितेश देशमुख

मुंबई। अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि सलमान खान फिल्म राजा शिवाजी का हिस्सा बनना चाहते थे, जिसके बाद उन्हें ऐसा खास किरदार गढ़ना...

इस बार भारत में होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र भारत में होगा

नयी दिल्ली। टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र भारत में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने...

अश्विन रविचंद्रन अश्विन बोले-धोनी का विकेट लेने के बाद जरूरत से ज्यादा जश्न मनाने पर वह नाराज हो गए थे

नयी दिल्ली। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को खुलासा किया कि अपने करियर के शुरूआती दौर में चैलेंजर ट्रॉफी में महेंद्र...

पैसे या भव्य परेड नहीं, बस चाहता हूं कि सभी खेलों की सफलता का जश्न मने: सात्विक

नयी दिल्ली। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि थॉमस कप में भारतीय टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद जनता...