back to top

प्रयागराज में साधु संतों ने संगम ब्रांड नाम से शराब बेचे जाने पर आक्रोश जताया

प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम के नाम पर एक शराब कंपनी द्वारा शराब का नाम रखकर बेचे जाने पर साधु संतों ने कड़ी नाराजगी जताई है और यह शराब बाजार से नहीं हटाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

भारद्वाज आश्रम पर यहां प्रदर्शन कर रहे जगद्गुरु रामानुजाचार्य शांडिल्य महाराज ने पत्रकारों से कहा,हमारे सनातन धर्म में प्रयागराज तीर्थ में स्थित गंगा, यमुना, सरस्वती के मिलन स्थल का नाम संगम है। उन्होंने कहा,पूरे विश्व में संगम क्षेत्र की बड़ी महिमा है और पूरे विश्व के लोग यहां का जल लेकर जाते हैं। आज यह स्थिति हो गई है कि संगम के नाम पर मदिरा बनाने वाली एक कंपनी शराब बेच रही है।

शांडिल्य महाराज ने कहा,शराब कंपनी के इस कृत्य को लेकर साधु संतों में बहुत आक्रोश है। हमारी योगी सरकार से मांग है कि तत्काल इस पर कठोर कार्वाई करे और जो भी इसमें दोषी हैं, सभी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा,हमारी पूर्व में भी मांग रही है और फिर से हम यह मांग करते हैं कि संगम क्षेत्र से पांच किलोमीटर के दायरे में मांस मदिरा की बिक्री पर योगी सरकार प्रतिबंध लगाए।

अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों ने तीर्थराज प्रयागराज के संगम के नाम पर अपनी शराब का नाम रखा है। यह विद्रोह पैदा करने वाला कृत्य है और सभी साधु संत इसको लेकर बहुत आक्रोशित हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...