back to top

निजी कालेजों के शिक्षकों को दिया जायें मार्च व अप्रैल माह का वेतन 

  • लुआक्टा ने उच्च शिक्षा निदेशक को लिखा पत्र
लखनऊ। निजी कालेजों के शिक्षकों को माह मार्च व अप्रैल का वेतन दिए जाने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा हैं। लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय का कहना है कि इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी से पीड़ित है और प्रधानमंत्री ने आग्रह किया था कि स्ववित्तपोषित संस्थानों में कार्य करने वाले सभी कार्मिकों के वेतन का भुगतान बिना किसी कटौती के नियमित किया जाता रहे।
इस क्रम मे शासन ने 30 मार्च को स्ववित्तपोषित शिक्षकों को वेतन प्रदान किए जाने का शासनादेश जारी किया गया। इसके बाद आपने 30 मार्च को सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को स्ववित्तपोषित शिक्षकों के वेतन दिलाये जाने के निर्देश प्रदान किया गया। उनका कहना है कि निदेशक को अवगत कराया गया कि वर्तमान में कई स्ववित्तपोषित शैक्षणिक संस्थाओं दवारा न तो माह मार्च का वेतन और नहीं माह अप्रैल के वेतन का भुगतान किया गया है।
वेतन भुगतान न होने के संबंध में लुआक्टा ने 12 अप्रैल को पत्र द्वारा अवगत कराया जा चुका है कि कई स्ववित्तपोषित संस्थानों के शिक्षको को वेतन नही प्रदान किया जा रहा है, जिससे इन साथियो के समक्ष गम्भीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने आग्रह किया है कि स्ववित्तपोषित शैक्षणिक संस्थानों को माह मार्च और अप्रैल का वेतन तत्काल प्रदान किए जाने का आदेश देने की मांग की हैं।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...