back to top

सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राम मनोहर मिश्र को साहित्य श्री सम्मान

सम्मान समारोह आगामी 22 फरवरी को हिन्दी संस्थान में आयोजित होगा
लखनऊ। सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राम मनोहर मिश्र को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित पार्वती मल्ल जनपद देवरिया साहित्य श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। रविवार को सम्मान की औपचारिक घोषणा करते हुए बी.एम.एन. सेवा संस्थान के कार्यक्रम प्रमुख अमित कुमार ने बताया कि यह सम्मान साहित्य, प्रशासन एवं समाजसेवा, तीनों क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। सम्मान समारोह आगामी 22 फरवरी को हिन्दी संस्थान में आयोजित होगा। मूलत: जनपद देवरिया निवासी डॉ. राम मनोहर मिश्र की काव्य कृतियाँ पहचान एवं लाड़ली प्रकाशित हैं। उनकी काव्य कृति पहचान को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा कवयित्री महादेवी वर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग से स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात प्राचीन भारत में शिल्प और शिल्पी एक सामाजिक-आर्थिक अध्ययन द्वितीय शती ईसा पूर्व से 750 ईस्वी तक विषय पर पीएचडी की उपाधि अर्जित की है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया तथा जिलाधिकारी अमेठी के पद को भी सुशोभित किया। साहित्य सृजन में भी उनकी सक्रियता उल्लेखनीय रही है। उनकी अनेक लघुकथाएँ एवं कहानियाँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं तथा उनकी कविताएँ साझा संकलन काव्यवाटिका के पंचदश पुष्प में भी प्रकाशित हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2005 में विकलांग कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु यूपी के तत्कालीन राज्यपाल टी.बी. राजेश्वर द्वारा उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान से भी अलंकृत किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...