back to top

उत्तर प्रदेश के सबीह खान बने Apple के नए COO

नयी दिल्ली। एप्पल इंक ने भारतीय मूल के सबीह खान को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है। आईफोन विनिर्माता कंपनी ने बयान में बताया कि एप्पल में 30 वर्ष से सेवारत खान (58) वर्तमान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष-परिचालन हैं। वह इस महीने के अंत में जेफ विलयम्स की जगह लेंगे। एप्पल में शामिल होने से पहले 1995 में उन्होंने जीई प्लास्टिक्स में एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और प्रमुख अकाउंट टेक्निकल लीडर के रूप में काम किया।

सबीह खान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 1966 में हुआ। अमेरिका में बसने से पहले उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सिंगापुर में पूरी की। उन्होंने टफ्ट्स विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दोहरी स्नातक उपाधियां और रेनसेलर पॉलिटेक्निक संस्थान (आरपीआई) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। खान ने करीब तीन दशक तक कंपनी में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। 2019 में उन्हें कंपनी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष (परिचालन) बनाया गया था। पिछले छह वर्ष में उन्होंने एप्पल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का नेतृत्व किया और योजना, खरीद, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स एवं उत्पाद पूर्ति की देखरेख की है।

RELATED ARTICLES

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...