back to top

अगस्त 2020 में ख़त्म होगा श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध: बीसीसीआई लोकपाल का आदेश

नई दिल्ली: बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने आदेश दिया है कि कथित स्पाट फिक्सिंग मामले में कलंकित तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का प्रतिबंध अगले साल अगस्त में खत्म हो जाएगा क्योंकि वह छह साल से चले आ रहे प्रतिबंध के कारण अपना सर्वश्रेष्ठ दौर पहले ही खो चुका है। बीसीसीआई ने श्रीसंत पर अगस्त 2013 में प्रतिबंध लगाया था। उनके अलावा आईपीएल में कथित तौर पर स्पाट फिक्सिंग करने वाले राजस्थान रायल्स के अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। उच्चतम न्यायालय ने इस साल 15 मार्च को बीसीसीआई की अनुशासन समिति का फैसला बदल दिया था। अब सात अगस्त के अपने फैसले में जैन ने कहा कि यह प्रतिबंध सात बरस का होगा और वह अगले साल खेल सकेगा।

 

जैन ने कहा, अब श्रीसंत 35 पार का हो चुका है। बतौर क्रिकेटर उसका सर्वश्रेष्ठ दौर बीत चुका है। मेरा मानना है कि किसी भी तरह के व्यावसायिक क्रिकेट या बीसीसीआई या उसके सदस्य संघ से जुड़ने पर श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध 13 सितंबर 2013 से सात बरस का करना न्यायोचित होगा। बीसीसीआई ने 28 फरवरी को न्यायालय में कहा था कि श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध सही है क्योंकि उसने मैच के परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश की थी। वहीं श्रीसंत के वकील ने कहा कि आईपीएल मैच के दौरान कोई स्पाट फिक्सिंग नहीं हुई और श्रीसंत पर लगाए गए आरोपों के पक्ष में कोई सबूत भी नहीं मिले।

RELATED ARTICLES

अपने देश की वनडे में कप्तानी करना सबसे बड़ा सम्मान है : शुभमन गिल

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है और भारत वनडे प्रारूप में नेतृत्व के एक नए युग...

BCCI ने रऊफ, साहिबजादा की आईसीसी से शिकायत की, PCB ने सूर्यकुमार की शिकायत की

दुबई । भारत ने एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के...

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, 2023 में खेला था आखिरी टेस्ट मैच

नयी दिल्ली । भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया। इस...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...