back to top

चार साल ओलंपिक में शामिल नहीं हो पायेगा रूस

नई दिल्ली। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने सोमवार को रूस पर तोक्यो ओलंपिक 2020 और बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 सहित वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया।

वाडा ने रूस पर एक डोपिंगरोधी प्रयोगशाला से गलत आंकड़े देने के आरोप लगाये और इस कारण उस पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। वाडा की लुसाने में कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। वाडा के प्रवक्ता जेम्स फिट्जगेराल्ड ने कहा, सिफारिशों की पूरी सूची सर्वसम्मति से स्वीकार कर ली गयी है। वाडा कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया कि रूसी डोपिंगरोधी एजेंसी ने चार साल तक नियमों का पालन नहीं किया।

इस फैसले का मतलब होगा कि रूसी खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक में तटस्थ खिलाड़ी के तौर पर भाग ले सकते हैं लेकिन ऐसा तभी संभव होगा जबकि वे यह साबित करेंगे कि वे डोपिंग की उस व्यवस्था का हिस्सा नहीं थे जिसे वाडा सरकार प्रायोजित मानता है। फिट्जगेराल्ड ने कहा, उन्हें यह साबित करना होगा कि वे रूसी डोपिंग कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे जैसा कि मैकलारेन रिपोर्ट में कहा गया है या उनके नमूनों में हेराफेरी नहीं की गयी थी। मैकलारेन रिपोर्ट 2016 में जारी की गयी थी जिसमें रूस में विशेषकर 2011 से 2015 तक सरकार प्रायोजित डोपिंग का खुलासा किया गया था।

RELATED ARTICLES

रूस का कीव पर भीषण मिसाइल हमला, 12 की मौत और 33 घायल

कीव। रूस ने बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोनों से बड़े पैमाने पर हमला कर...

काबुल में एक स्कूल परिसर के पास विस्फोट, 42 बच्चे हुए घायल

काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त...

राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को बिहार में भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...