back to top

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने लोस अध्यक्ष को लिखा पत्र, निष्कासन की उठायी मांग

लखनऊ। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने लोकसभा के अध्यक्ष को पत्र लिखकर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित करने की मांग की और उनकी टिप्पणियां और आचरण की घोर निंदा और भर्त्सना की है।

उन्होंने पत्र में लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि आप अपने कार्यकाल में बराबर सदन की लोक मर्यादा, संवैधानिक नियमों, परम्पराओं की बात करते रहे हैं जिसकी सर्वत्र सराहना होती है। नई संसद भवन में पिछले दिनों जिस प्रकार से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के साथ भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने वक्तव्य से संसद की गरिमा, मर्यादा तथा शालीनता को तार-तार कर दिया है। उनकी इस अभिव्यक्ति से संसद की नहीं बल्कि आपकी गरिमा भी प्रभावित हुई है।

श्री राय ने पत्र में कहा कि लोकतंत्र में भारतीय संसद की गरिमा और आपके पद की महत्ता को धूमिल करने वाले ऐसे सांसद को सदन की सदस्यता से निष्कासित किया जाए और सांसद के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने रमेश बिधूड़ी की भाषा और टिप्पणियों की घोर निंदा करते हुए कहा कि कोई भी सभ्य समाज उन्हें सही नहीं ठहरा सकता इसकी जितनी निंदा की जाय कम है।

RELATED ARTICLES

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

यूपी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

आज पेश होगा 40 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही...

ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार-बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित ILGIM इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग के दौरान बड़ा हादसा...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...

कंगना रनोट ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?

मुंबई। स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लगातार विवादित बयान दे रहीं कंगना रनोट ने अब बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है।...

‘खतरों के खिलाड़ी ने मुझे बदल दिया’ : अविनाश

मुंबई। टीवी और रियलिटी शोज में अपनी अलग पहचान बना चुके अविनाश मिश्रा अब 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर...

फिल्म रामायण पर छिड़ा विवाद, रामलीला महासंघ की दो टूक- विवादित सीन नहीं हटे तो होगा विरोध प्रदर्शन

मुंबई। रणबीर कपूर, सनी देओल और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म के डायरेक्टर...

यूपी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

आज पेश होगा 40 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही...