back to top

ठंड में वैश्विक मांग बढ़ने से आया रसोई गैस के दामों में उछाल : पेट्रोलियम मंत्री प्रधान

इंदौर (मध्यप्रदेश)। भारत में रसोई गैस के दामों में मौजूदा उछाल को अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारकों से जोड़ते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि ठंड के मौसम के दौरान वैश्विक मांग में इजाफे के चलते देश में भी इस घरेलू ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं।

उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में देश में रसोई गैस के दाम कम हो जाएंगे। रसोई गैस की बढ़ती महंगाई के बारे में पूछे जाने पर प्रधान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘देश में रसोई गैस के दाम लगातार नहीं बढ़ रहे हैं। हालांकि, मैं स्वीकार करता हूं कि इस महीने रसोई गैस की कीमतें बढ़ी हैं।’

उन्होंने कहा, ‘दुनिया भर में ठंड के मौसम के दौरान एलपीजी (रसोई गैस) की खपत बढ़ जाती है। समय-समय पर एलपीजी की मांग बढऩे के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दामों में इजाफा हो जाता है। नतीजतन महंगे दामों पर आयात के चलते भारत में भी ग्राहकों के लिए इसके दामों वृद्घि करनी पड़ती है।’

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, ैआने वाले दिनों में देश में एलपीजी की कीमतें फिर घट जाएंगी।ै प्रधान, केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा के आयोजित संभागीय किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने इंदौर आए थे। उन्होंने सम्मेलन में यह भी बताया कि तेल विपणन कम्पनियां मध्यप्रदेश में हर साल 65,000 करोड़ रुपए का पेट्रोल-डीजल बेचती हैं।

प्रधान ने बताया, ‘आयातित पेट्रोलियम पदार्थों पर निर्भरता घटाने के लिए हमने अगले 10 साल के दौरान राज्य में पराली और अन्य कृषि अपशिष्टों के साथ ही शहरी घरों से निकलने वाले कचरे से करीब 10,000 करोड़ रुपये के ईंधन बनाने का लक्ष्य तय किया है।’

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

मिट्टी की बनी बोतलें और घड़े कर रहे देशी फ्रिज का काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैय्या क्षेत्र में इन दिनों लोगों की अच्छी भीड़ नजर आ रही है। वजह यह है कि...

‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर रिलीज

एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता हैलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'यूपी...

नारी शक्ति वंदन के तहत हुआ पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

नारी सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश देता है लखनऊ। बुधवार को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व एवं...

लखनऊ में सजेगा राष्ट्रचेतना का महापर्व रश्मिरथी

24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (ज्यूपिटर हॉल) में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के...

वैदिक काल से ही महिलाओं ने नेतृत्व की भूमिका निभाई है : प्रो. कुमकुम धर

भातखण्डे में भारतीय न्याय संहिता एवं ई-एफआईआर तथा महिलाओं के नेतृत्व में विकास विषयक संवाद का आयोजन लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज भारतीय...

भौम प्रदोष व्रत 28 को, होगी शिवजी की पूजा

भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिएलखनऊ। प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान शिव...