back to top

टिड्डी दल के हमले से निपटने को केंद्र की आकस्मिक योजना लागू करने का अनुरोध

नई दिल्ली। दिल्ली और पड़ोसी राज्यों पर टिड्डी दल के हमले के खतरों के बीच राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में एक अर्जी दायर की गई है जिसमें इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की आपात योजना लागू करने का अनुरोध किया गया है। एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के माध्यम से दायर इस अर्जी में कहा गया है कि आपात योजना के बावजूद राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्य फरवरी से ही टिड्डियों के हमले का सामना कर रहे हैं।

वहीं कुछ क्षेत्रों में स्थिति बदतर हो रही है। गुजरात और महाराष्ट्र लाखों टिड्डियों से प्रभावित हुए हैं जो उस खेत की फसलों को चट कर जाती हैं जिस पर वे हमला करती है। इससे फसल को भारी नुकसान होता है। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी पर टिड्डियों के हमले के खतरों के मद्देनजर एहतियाती उपायों को लेकर मंगलवार को एक परामर्श जारी किया।

इसमें दिल्ली सरकार ने प्राधिकारियों से किसानों के बीच जागरुकता उत्पन्न करने, कीटनाशक के छिड़काव और टिड्डियों को रात में नहीं बैठने देने को कहा गया। अर्जी में कहा गया है, सबसे ज्यादा प्रभावित उक्त क्षेत्र के किसान हैं, इसलिए अर्जीकर्ता एनजीओ इस अधिकरण का तत्काल हस्तक्षेप चाहता है।

साथ ही भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय द्वारा तैयार की गई योजना के कार्यान्वयन पर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए दिशानिर्देश चाहता है। सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ एंड एन्वायर्नमेंट लिटिगेशन फाउंडेशन द्वारा दायर अर्जी में कहा गया है कि आपात योजना टिड्डी दल के हमले के दौरान टिड्डी नियंत्रण कार्यालयों, राज्य सरकारों और अन्य हित धारकों के लिए दिशानिर्देश दस्तावेज का काम करती है। एनजीओ ने समितियां गठित करने की मांग की जो अपने अपने क्षेत्रों में टिड्डी हमले को नियंत्रित करें।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...