back to top

ट्रिपल एक्स सीजन-2 से संबंधित दृश्य को हटाया : एकता कपूर

मुंबई। अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोपों का सामना कर रहीं निर्माता एकता कपूर ने कहा है कि उन्होंने अपने वेब शो ट्रिपल एक्स सीजन-2 से विवादित दृश्य को हटा दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें परेशान किए जाने और बलात्कार की धमकी दिए जाने जैसी चीजें अच्छी बात नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि ट्रिपल एक्स सीजन-2 में अश्लीलता को बढ़ावा देने, धार्मिक भावाओं को नुकसान पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीकों का अनुचित रूप से इस्तेमाल करने के आरोप में कपूर तथा अन्य के खिलाफ मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में एक विशेष दृश्य का भी उल्लेख किया गया है जिसमें भारतीय सेना की वर्दी को कथित तौर पर अत्यंत आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है।

प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के स्वामित्व वाली इकाई एएलटी बालाजी की संस्थापक कपूर ने कहा कि उनका संगठन भारतीय सेना का काफी सम्मान करता है और अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुंचने पर माफी मांगता है। निर्माता ने एक बयान में कहा, एक व्यक्ति और एक संगठन के रूप में हम भारतीय सेना का काफी सम्मान करते हैं। हमारी कुशलक्षेम और सुरक्षा में उसका बड़ा योगदान है।

जिस दृश्य के बारे में बात कही जा रही है, उसे हम पहले ही हटा चुके हैं। उन्होंने कहा, हम अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगते हैं। हमें ट्रोल्स के जरिए परेशान किए जाने और बलात्कार की धमकी दिए जाने जैसी चीजें अच्छी नहीं लग रहीं।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...