back to top

भारत और मैक्सिको के बीच मजबूत होंगे रिश्ते

जयशंकर ने मैक्सिको के अपने समकक्ष से की मुलाकात, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा

मैक्सिको सिटी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मैक्सिको के अपने समकक्ष मार्सेलो एब्रार्ड कैसाबोन के साथ समग्र वार्ता की और व्यापार, निवेश एवं अंतरिक्ष समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और निकटता से एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर मैक्सिको आए हैं। यह विदेश मंत्री के तौर पर मैक्सिको की उनकी पहली यात्रा है। जयशंकर ने सोमवार को ट्वीट किया, मैंने मैक्सिको के विदेश मंत्री के साथ समग्र वार्ता की। हमने हमारे बीच राजनीतिक सहयोग, व्यापार एवं निवेश, अंतरिक्ष एवं वैज्ञानिक संभावनाओं, सांस्कृतिक आदान प्रदान एवं वाणिज्यदूत संबंधी मामलों पर चर्चा की। हमने शासन की चुनौतियों और वैश्विक विमर्श की दिशा पर दृष्टिकोण साझा किए। जयशंकर पिछले 41 वर्ष में मैक्सिको की यात्रा करने वाले पहले विदेश मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि जब स्वतंत्र शक्तियां बहुध्रुवीय विश्व को लेकर प्रतिबद्ध हैं, ऐसे में भारत और मैक्सिको को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और निकटता से सहयोग करना चाहिए।

 

उन्होंने ट्वीट किया, यह खुशी की बात है कि मैक्सिको के साझेदारों ने भी यही भावना व्यक्त की। जयशंकर ने मैक्सिको सिटी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, खासकर मैक्सिको की स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर ऐसा करना उपयुक्त था। जयशंकर ने मैक्सिको सिटी में आयोजित मैक्सिको के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने सर्बिया की प्रथम महिला तमारा वुसिक और विदेश मंत्री निकोला सेलाकोविक से भी मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया, यह जानकर खुशी हुई कि प्रथम महिला योग का उत्साह से अभ्यास करती हैं। जयशंकर ने बेलीज के प्रधानमंत्री जॉनी ब्रिसेनो और विदेश मंत्री इमोन कर्टनी से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, उन्होंने वैक्सीन मैत्री की सराहना की, जिस पर मैंने आभार व्यक्त किया।
उन्होंने मैक्सिको सिटी में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के इतर बांग्लादेश में विदेश मामलों के राज्य मंत्री एम शहरियार आलम से भी मुलाकात की।

 

इससे पहले, मैक्सिको के वित्त एवं सार्वजनिक ज्ण मंत्री रोगेलियो रामिरेजÞ डी ला ओ ने उनका स्वागत किया, जिनके साथ उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के मैक्सिको के प्रयासों पर चर्चा की। जयशंकर मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड के आमंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के समापन के बाद अमेरिका से सीधे मैक्सिको पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर मैक्सिको में प्रमुख सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारियों) और कारोबारी समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2018 में दोतरफा व्यापार 10.155 अरब डॉलर का था, जिसमें 5.231 अरब डॉलर का निर्यात और 4.923 अरब डॉलर का आयात शामिल था। भारत मैक्सिको को मुख्य रूप से वाहन और गाडयों के पुर्जे, रसायन, एल्यूमीनियम उत्पाद, विद्युत मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्टील आदि का निर्यात करता है। भारत मैक्सिको से कच्चा तेल, इलेक्टक सामान और मशीनरी आयात करता है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...