back to top

यात्रा नियमों में ढील के बाद ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों का रिकॉर्ड संख्या में दाखिला

लंदन। ब्रिटेन की केन्द्रीयकृत आवेदन प्रणाली के जरिये 2021 में रिकॉर्ड 3,200 भारतीय छात्रों को ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिला मिला है, जो पिछले साल के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक है। विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में प्रवेश सेवा (यूसीएएस) के आंकड़े मंगलवार को जारी किए गए। यह आंकड़े भारत को कोविड-19 यात्रा प्रतिबंध की लाल सूची से निकालकर एंबर सूची में डाले जाने के बाद सामने आए हैं। इसका ब्रिटेन की यात्रा की योजना बनाने वाले भारतीय छात्रों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि उन्हें अब सरकार द्वारा प्रबंधित सुविधा केंन्द्रों में अतिरिक्त खर्च पर 10 दिन के लिये पृथक रहने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके बजाय वे जहां चाहें, 10 दिन तक पृथक रह सकते हैं, जिनमें विश्वविद्यालय के छात्रावास और मित्र या पारिवारिक परिचित का घर शामिल है।

 

एक सौ चालीस (140) से अधिक विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले यूनिवर्सिटीज यूके इंटरनेशनल के निदेशक विवियन स्टर्न ने कहा, हम जानते हैं कि भारत को रेड से एम्बर सूची में ले जाया जाना उन भारतीय छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागत योज्ञ कदम होगा, जो जल्द ही यूके की यात्रा करेंगे। उन छात्रों को अपने विश्वविद्यालय के संपर्क में रहना चाहिए और एक सहज आगमन सुनिश्चित करने के लिए एम्बर सूची की नवीनतम प्रक्रिया से अवगत होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...