back to top

प्रदेश में हुआ रिकॉर्ड 61.81 लाख सैनिटाइज़र का उत्पादन : संजय भूसरेड्डी

लखनऊ। प्रमुख सचिव आबकारी संजय भूसरेड्डी ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में 86 इकाईयों द्वारा शनिवार तक 61,81,114.04 लीटर सेनटाइजर का उत्पादन किया गया है, जिसमें से लगभग 26.45 लाख लीटर प्रदेश में और 27.20 लीटर से ज़्यादा देश के अन्य राज्यों को आपूर्ति की गयी है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विभाग को राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों और आबकारी मंत्री आरएन अग्निहोत्री के आदेशानुसार राज्य में सैनिटाइज़र का उत्पादन अधिकतम् करने के लिए राज्य में स्थापित चीनी मिलों, आसवनियों एवं अन्य ड्रग अनुज्ञापन धारक इकाईयों को हैण्ड सैनटाइजर का निर्माण किये जाने ले लिए लाइसेंस तेज़ रफ़्तार से दिए गए किये गये हैं।

भूसरेड्डी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 27 चीनी मिल सह डिस्टिलरी इकाइयों, 12 केवल डिस्टिलेरियों और 40 अन्य इकाईयों को सैनटाइजर निर्माण किये जाने के लिए लाइसेंस दिए गया है। इसी क्रम में 07 फारमेसियों द्वारा भी सेनटाइजर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय यह है कि मुख्यमंत्री के आदेशों के पहले प्रदेश में केवल एक इकाई द्वारा सेनटाइजर का उत्पादन किया जाता था और मौजूदा समय में 86 इकाईयों द्वारा सेनेटाइजर का उत्पादन किया जा रहा है। इससे न सिर्फ सेनेटाइजर की उपलब्धता बढ़ी है बल्कि इसके मुल्य नियंत्रण में भी सहायता मिली है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश में वितरित 26.45 लाख 29 लीटर सेनटाइजर में 1.47 लीटर सेनटाइजर का वितरण जिलाधिकारियों के माध्यम से विभिन्न संस्थाओं, सरकारी अस्पतालों को कराया गया है। विभिन्न जिलों में नगर निकायों के माध्यम से सेनटाइजर का छिड़काव उन क्षेत्रों में कराया गया जहां पर कारोना संक्रमण का खतरा अधिक है। लगभग 27.20 लाख लीटर की आपूर्ति देश के अन्य राज्यों को की जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, तामिलनाडू, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, ओडिसा, राजस्थान, मेघालय, केरल, झारखण्ड, चण्डीगढ़, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, दादर व नागर हवेली, हिमांचल प्रदेश, गोवा और नागालेण्ड को सेनटाइजर की आपूर्ति की गयी है। इस तरह यूपी उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा प्रदेश के अन्य राज्यों में भी सेनटाइजर की आपूर्ति करके कोविड-19 के प्रकोप की रोक-थाम में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

भूसरेड्डी ने बताया कि केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा भी निर्देशित किया गया है कि सामान्य जनता से हैण्ड सेनटाइजर का अधिकतम फुटकर मूल्य प्रति 200 मिली लीटर पैक 100 रूपए से ज़्यादा और इससे अधिक मात्रा के सेनटाइजर का मूल्य इसी अनुपात मेंरखा जायेगा। इसका उल्लंघन पाये जाने पर सुसंगत नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

इसके अलावा सेनेटाइजर को आम जन मानस तक आसानी से पहुंचाया जा सके इस उद्देश्य से इसकी बिक्री के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा खुदरा विक्रय की भी अनुमति प्रदान की गयी है, जिससे सेनेटाइजर का विक्रय मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर और ग्रोसरीज आदि के माध्यम से भी हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...