back to top

एक जनपद एक उत्पाद योजना को पंख देने को तैयार है यूपी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार अपनी महात्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक उत्पाद को पंख देने को तैयार है और इसकी मार्केटिंग के लिए तमाम प्रोत्साहन योजनाएं तैयार हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, एक जनपद-एक उत्पाद (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्टओडीओपी) विपणन प्रोत्साहन योजना के तहत चिह्नित उत्पादों को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों में शामिल करने के मकसद से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मेलों में स्टॉल धनराशि का 75 प्रतिशत

प्रवक्ता ने बताया कि इसी योजना के तहत चिह्नित उत्पादों को बिक्री स्थल तक ले जाने वाले उत्पादकों में से किसी एक व्यक्ति को थर्ड एसी श्रेणी का रेल टिकट या उस रूट पर चलने वाली एसी बस के टिकट मूल्य के बराबर आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्पादों को विदेश में बिक्री स्थल तक ले जाने के लिए अधिकतम दो लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता ढुलाई के मद में मिलेगी। प्रवक्ता के अनुसार उत्पादों को मेलों में स्टॉल धनराशि का 75 प्रतिशत, अधिकतम 50 हज़ार रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करना तय किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्पादों को प्रदेश से बाहर स्वदेश में विक्रय स्थल तक ले जाने वाले माल की ढुलाई के लिए अधिकतम 7500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है

प्रवक्ता ने कहा, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे तेजी से आगे बढाया जा रहा है । इसी कडी में सामान्य सुविधा केन्द्र प्रोत्साहन योजना लागू की जा रही है । प्रवक्ता ने बताया कि इसके तहत टेस्टिंग लैब, डिजाइन विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र, तकनीकी अनुसंधान एवं विकास केंद्र, उत्पाद प्रदर्शन एवं बिक्री केंद्र, रॉ मेटेरियल बैंक, कॉमन प्रोसेसिंग सेंटर, सूचना संग्रह एवं प्रसारण केंद्र जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा । उन्होंने बताया कि योजना के तहत सामान्य सुविधा केंद्रों की स्थापना, संचालन एवं रखरखाव के लिए विशेष रूप से गठित एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) द्वारा किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि एसपीवी स्वयं सहायता समूह, सरकारी संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाएं, निर्माता कंपनी, प्राइवेट कंपनी आदि के स्वरूप में होगा।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...