back to top

राजकुमार हिरानी ने अपने गानों के साथ जनता के दिलों पर किया राज, सोशल मीडिया पर छाया “डंकी ड्रॉप 2 लुट पुट गया” सांग

मुंबई। राजकुमार हिरानी एक ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं और उनकी हर एक फिल्म सुपरहिट रही है। जहां निर्देशक बेहद आकर्षक कहानी से दर्शकों को दीवाना कर देते हैं, वहीं उनकी फिल्मों के गाने भी लोगों की जुबा पर लंबे समय तक बने रहते हैं। राजकुमार हिरानी की फिल्मों के गाने हमेशा अलग-अलग भावनाओं को जगाते है और दर्शकों से जबरदस्त प्यार बटोरते हैं। ये गाने लंबे समय तक उनकी प्लेलिस्ट पर राज भी करते हैं। जबकि हमने उनकी पिछली रिलीज फिल्मों में ऐसे कई उदाहरण देखे हैं, वहीं उनकी आने वाली फिल्म डंकी का डंकी ड्रॉप 2 लुट पुट गया भी इसी कैटेगरी में शामिल हो गया है।

बता दें, फिल्म का डंकी ड्रॉप 2 लुट पुट गया हाल ही में रिलीज हुआ है और इस गाने में कुछ ही समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। यह गाना अपने साथ प्यार भरी फील लेकर आया, जिसकी धुन ने ऑडियंस को मस्ती भरी वाइब दी। इस गाने ने दर्शकों को शाहरुख खान और तापसी पन्नू के बीच की प्यारी औऱ दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री से रूबरू कराया, जो पहली बार स्क्रीन पर एक साथ आ रहे हैं। यह वाकई राजकुमार हिरानी की सोच की खूबसूरती है कि उन्होंने इस फ्रेश जोड़ी के बीच के प्यार को इतनी खूबसूरती से दिखाया है।

राजकुमार हिरानी के गीतों में सच में एक अनोखा आकर्षण होता है और उनके गानें आसानी से जनता के साथ जुड़ जाते है। उनके पिछले फिल्मों के गानों को देखें तो, चाहे वह 3 इडियट्स का ज़ूबी डूबी हो, या 3 इडियट्स का ऑल इज़ वेल हो, या फिर लेटेस्ट डंकी का डंकी ड्रॉप 2 लुट पुट गया हो, उनकी रचनाएं वास्तविक जीवन की कहानियों से प्रेरणा लेती हैं, जो ऑडियंस के साथ जुड़ जाते है।

डंकी में कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर जैसे बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं ने रंगीन किरदार निभाए हैं। जिओ स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित। वहीं अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी इस क्रिसमस रिलीज़ हो रही है, जो दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।

RELATED ARTICLES

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...