back to top

किंग खान के बर्थडे पर राजकुमार हिरानी ने दिया बड़ा तोहफा, ‘डंकी ड्रॉप 1’ से उठाया पर्दा

राजकुमार हिरानी लेकर आ रहे हैं शाहरुख खान स्टारर प्यार और दोस्ती की कहानी, ‘डंकी’!

मुंबई। फिल्म का पहला लुक ‘डंकी ड्रॉप 1’ आज शाहरुख के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया, जो इसे सभी प्रशंसकों के लिए और भी खास बनाता है. राजकुमार हिरानी, जिन्हें एक महान कहानी सुनाने वाले के रूप में जाना जाता है, उनके नाम सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और शानदार फ़िल्में हैं, ऐसे में इस बार वह हार्ट और ह्यूमर से भरपूर एक और खूबसूरत फिल्म डंकी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि आज की जेनेरशन के दो सबसे पसंदीदा नामों में से एक शाहरुख और राजू हिरानी के बीच एक खूबसूरत कोलब्रेशन के लिए वो साथ आये हैं! उनकी यह फिल्म सिनेमा की मिठास और पुरानी यादों को वापस लाना और पुरानी यादों को ताजा करने का लक्ष्य रखती है।

मेकर्स ने आज डंकी ड्रॉप 1 से पर्दा उठाया है, यह दर्शकों को राजकुमार हिरानी की अनोखी दुनिया की एक झलक देता है, यह चार दोस्तों और विदेशी कीनारों तक पहुंचने की उनकी खोज की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। डंकी ड्रॉप 1 उनके सपनों को साकार करने के लिए शुरू की जाने वाली अनोखी लेकिन जीवन बदल देने वाली यात्रा की झलक है। वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित, डंकी प्यार और दोस्ती की शानदार कहानी है, जो इन कहानियों को एक साथ लाती है, और मजेदार और दिल तोड़ने वाले जवाब देती है।

वीडियो आपको बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान सहित असाधारण टैलेंटेड ग्रुप द्वारा निभाए गए रंगीन किरदारों के साथ एक रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाएगा।

यह एक आकर्षक, मार्मिक और अनोखी कहानी की झलक भी पेश करता है जो सिनेमाई कहानी कहने की वापसी का प्रतीक है और क्रिसमस पर दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

JIO स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, इस फिल्म को राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित किया गया है। राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित इसे लिखा गया है।

RELATED ARTICLES

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...