back to top

माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे राहुल, संध्या आरती में भाग लेंगे

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे और वहां शाम के समय होने वाली विशेष आरती में भी भाग लेंगे।
पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दोपहर में जम्मू पहुंचेंगे। वहां से राहुल कटरा जाएंगे तथा कटरा से वह पैदल चल कर वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह शाम के समय वैष्णो देवी मंदिर में होने वाली विशेष आरती में भाग लेंगे और फिर वहीं बने भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इस बारे में पूछे जाने पर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राहुल गांधी का बृहस्पतिवार को कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी से लौटने के बाद वह शुक्रवार को जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले ही श्रीनगर का दौरा किया था।

RELATED ARTICLES

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...