back to top

राहुल: BJP प्रचार में इतने पैसे कहां से खर्च कर रही है, कौन दे रहा है पैसा ?

फतेहपुर सीकरी(उप्र)। भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर अमीरों का कर्ज माफ कर उन्हें फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो किसानों को कर्ज चूक के मामले जेल नहीं भेजा जाएगा।

आपको नरेंद्र मोदी दिखाई देंगे

गांधी ने फतेहपुर सीकरी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में यहां आयोजित चुनाव सभा में भाजपा से यह भी सवाल किया कि आखिर चुनाव में खर्च करने के लिए उसके पास इतना अधिक पैसा कहां से आ रहा है। उन्होंने कहा कि टीवी ऑन कीजिए, रेडिए ऑन कीजिए हर जगह आपको नरेंद्र मोदी दिखाई देंगे। सवाल यह है कि भाजपा इतने पैसे लाती कहां से है, वह बताती क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि टीवी पर तीस सेंकेंड के प्रचार के लिए लाखों रूपए खर्च होते हैं। अखबार में लाखों रूपए लगते है।

देश में हर रोज नरेंद्र मोदी का चेहरा आ रहा है

देश में हर रोज नरेंद्र मोदी का चेहरा आ रहा है। इसका पैसा कौन दे रहा है। आपने कभी सोचा कि करोड़ों रूपए का प्रचार कहां से हो रहा है और इसका पैसा कहां से आ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, नरेंद्र मोदी ने आपका पैसा चोरी करके लाखों करोड़ रूपए चोरी करके इन चोरों को दिया है। नीरव मोदी 35 हजार करोड़ रूपए, विजय माल्या दस हजार करोड़ रूपए, ललित मोदी, मेहुल चौकसी, अनिल अंबानी को लाखों करोड़ रूपया आपका पैसा छीनकर इन्हें दिया गया है। उन्होंने कहा, पहले नारा हुआ करता था कि अच्छे दिन आएंगे, बुरे दिन आ गए न। अब नारा सुनो चौकीदार चोर है।

अच्छे दिन से चौकीदार चोर है तक पहुंच गए

पांच साल में अच्छे दिन से चौकीदार चोर है तक पहुंच गए। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि नीरव मोदी पैसा लेकर भाग गया, क्या उसको जेल हुई, क्या अनिल अंबानी को जेल हुई? लेकिन किसान 20 से 30 हजार रूपए कर्ज लेता है, वह जेल चला जाता है। उन्होंने कहा, किसान इस देश की शक्ति हैं। किसान देश की शान हैं। यही वजह है कि हमने यह फैसला लिया है कि किसानों के लिए हम अलग से बजट लाएंगे। अलग से बजट लाने से सारी चीजें पारदर्शी होंगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही एक साल के अंदर वह 22 लाख खाली पड़े सरकारी पदों को भर कर दिखाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्र में 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे

उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्र में 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। गांधी ने कहा कि देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि पांच सालों में मोदी सरकार ने रोजागर देने और बेरोजगारी घटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि हमने 72 हजार करोड़ रुपए हिंदुस्तान के किसानों का माफ किया। हमने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही दो दिन के अंदर हमने अपने वादे को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि हम न्याय योजना लागू करके दिखाएंगे।

2014 में नरेंद्र मोदी ने तीन वादे किए थे

राहुल गांधी ने कहा, 2014 में नरेंद्र मोदी ने तीन वादे किए थे। हर साल दो करोड़ युवओं को रोजगार देने का वादा किया था। उन्होंने किसानों और लोगों से कहा था कि मुझे (मोदी को) पीएम बना दो, सभी के खाते में 15 लाख रुपए भेज दूंगा। नरेंद्र मोदी ने जनता से झूठ बोला। गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनता से 15 लाख रुपए देने का झूठ बोला। हम आपको न्याय देंगे। केंद्र में सरकार बनने के बाद हम न्याय योजना लागू करेंगे और हर गरीब को 72 हजार रुपए सालाना देंगे।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

उत्तर प्रदेश सरकार का परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 ARTO का तबादला

लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर देहात समेत कुल 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले कर दिए हैं। लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को...

राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया से 91 प्राध्यापकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

शिक्षकों के हितों और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश...

GT तीसरी बार फाइनल में, रविवार को अहमदाबाद में आरसीबी से होगी खिताबी भिड़ंत

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली मुल्लांपुर। शुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल में राजस्थान...