back to top

देश में अब तक के सबसे गैरजिम्मेदार नेता हैं राहुल : भाजपा

नई दिल्ली। भाजपा ने लद्दाख में भारतीय जवानों की शहादत को लेकर सरकार पर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए गुरुवार को उन्हें भारत का अब तक का सबसे गैरजिम्मेदार नेता करार दिया और कहा कि वह दुष्प्रचार की राजनीति छोड़ दें।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने विभिन्न ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करके अपरिपक्व और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार किया है, जबकि प्रधानमंत्री ने चीन के साथ सीमा विवाद पर शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यह दिखाना चाहते हैं कि सैनिकों को मरने के लिए निहत्था छोड़ दिया गया था।

भाजपा प्रवक्ता 1996 में भारत और चीन के बीच उस समझौते का हवाला दिया जिसमें दोनों देशों की सेनाओं को सीमा के दो किलोमीटर के दायरे में किसी भी हथियार के उपयोग पर रोक है। पात्रा ने कहा, आप (राहुल) भारत के अब तक सबसे गैरजिम्मेदार नेता हैं। पढ़िए, समझिये और फिर बोलिए। अपने देश के खिलाफ होहल्ला मत मचाइए। अपनी राजनीति के लिए देश के खिलाफ निराधार और गुमराह करने वाले दावे मत करिए।

उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस देश की भावनाओं के खिलाफ खड़ी होती है तो भारत तीनों सी के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा। पात्रा के मुताबिक तीन सी का तात्पर्य कोरोना वायरस, चीन और कांग्रेस से है। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने को लेकर गुरुवार को फिर से सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि हमारे सैनिकों को हथियार के बिना खतरे की ओर से किसने भेजा और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, चीन ने शस्त्रहीन भारतीय सैनिकों की हत्या करके बहुत बड़ा अपराध किया हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि इन वीरों को बिना हथियार के खतरे की ओर से किसने भेजा? क्यों भेजा? कौन जिम्मेदार है?

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...