back to top

राहुल की रुचि केवल कमीशन वाली बैठकों में होती : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रक्षा संबंधी संसद की स्थाई समिति की बैठकों से नदारद रहने को लेकर आड़े हाथों लिया और सोमवार को आरोप लगाया कि उनकी रुचि केवल कमीशन वाली बैठकों में होती है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि वायनाड के सांसद रक्षा मामलों की संसद की स्थाई समिति की सभी बैठकों से गायब रहते हैं लेकिन देश का मनोबल गिराने और सशस्त्र बलों के शौर्य पर सवाल उठाने का काम लगातार करते रहे हैं।

राहुल गांधी के रक्षा मामलों की संसद की स्थाई समिति की एक भी बैठक में शामिल न होने की खबर के बाद नड्डा की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी रक्षा मामलों की संसद की स्थाई समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए। लेकिन दुख की बात है कि वह देश का मनोबल गिराने, सशस्त्र बलों के शौर्य पर सवाल उठाने के साथ-साथ वे सभी काम कर रहे हैं जो एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को नहीं करने चाहिए।

उन्होंने कटाक्ष किया, राहुल गांधी का ताल्लुक उस गौरवशाली वंश परम्परा से है जहां रक्षा के लिए समिति नहीं, बल्कि कमीशन मायने रखता है। कांग्रेस में कई ऐसे योग्य सदस्य हैं जो संसदीय मामलों की जानकारी रखते हैं लेकिन एक शाही परिवार कभी भी वैसे नेताओं को आगे बढ़ने नहीं देगा। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने इसी मुद्दे पर यहां संवाददाताओं को संबोधित किया और कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया कि आखिर राहुल गांधी क्यों समिति की बैठकों से गायब रहते हैं?

उन्होंने कहा वायनाड सीट से चुन कर लोकसभा में आने के बाद राहुल गांधी रक्षा संबंधी संसद की स्थाई समिति के सदस्य बने। इस समिति की अब तक कुल 11 बैठकें हुई लेकिन उन्होंने किसी भी बैठक में भाग नहीं लिया। यहां तक कि समिति ने सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील अरूणाचल प्रदेश के तवांग का भी दौरा किया लेकिन राहुल गांधी उसमें भी नहीं गए।

उन्होंने कहा, रक्षा संबंधी स्थाई समिति की 11 बैठकों में से क्यों एक के लिए भी राहुल गांधी ने समय नहीं निकाला? क्या वह केवल कमीशन की बैठकों में हिस्सा लेते हैं? क्या संसदीय समिति उनके लिए कोई मायने नहीं रखती? इसका जवाब आज खुद राहुल गांधी को देना होगा।

राव ने आरोप लगाया कि इससे साफ जाहिर होता है कि राहुल गांधी और उनके परिवार के लिए रक्षा मामलों में केवल कमीशन को लेकर ही रूचि रहती है। उन्होंने आरोप लगाया, रक्षा मामलों में चर्चा करना, सशस्त्र बलों के कामकाज की समीक्षा करना, उनके मनोबल को ऊंचा करने के लिए कुछ बात कहना, ए सब राहुल गांधी के विषय नहीं हैं। वह, केवल और केवल सेना के मनोबल को गिराने की कोशिश करते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी को अपने इस व्यवहार के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के इस हमले पर कांग्रेस की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना करते रहते हैं। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध पर भी उन्होंने सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपना रखा है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...