back to top

वायनाड में राहुल, बाढ़ पीड़ितों के लिए शीघ्र मुआवजे और पुनर्वास की मांग की

व्यथिरी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बाढ़ पीड़ितों के लिए शीघ्र मुआवजे और उनका शीघ्र पुनर्वास किए जाने की बृहस्पतिवार को मांग की। वायनाड के अपने दौरे के तीसरे दिन यहां सेंट क्लारेट पब्लिक स्कूल में स्थानीय लोगों से बात करते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुआवजा देने और पुनर्वास कार्य शीघ्रता से एवं तेज गति से करने की मांग की है। राहुल ने कहा कि उन्हें (राहुल को) आश्वस्त कराया गया है कि जरूरी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) कार्यकर्ताओं को केरल सरकार पर दबाव डालना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मुआवजा और पुनर्वास शीघ्रता से और तेज गति से हो। कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित वायनाड के लोगों, खासतौर पर बच्चों के मनोबल को सलाम करते हैं।

 

उन्होंने कहा, कल, मैं एक बच्ची से मिला। वह अपने क्षतिग्रस्त मकान के आगे खड़ी थी लेकिन फिर भी उसके चेहरे पर मुस्कान थी। मैंने उससे पूछा कि क्या बाढ़ के दौरान उसे डर लगा, इस पर उसका जवाब था–नहीं। कांग्रेस नेता ने कहा, मैं केरल से प्यार करता हूं , लेकिन जब लोग ईश्वर का देश कहते हैं तो उनका मतलब वायनाड से होता है। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी समस्याओं को संसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को उन्होंने लोकसभा में उठाया है। कांग्रेस नेता ने पोझीताना पंचायत के आराम मायिल में भी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। भारी बारिश और सिलसिलेवार भूस्खलन से राज्य के उत्तरी जिले–वायनाड और मलप्पुरम– बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में 125 लोगों की जानें गई हैं। मलप्पुरम में 60 लोगों, जबकि वायनाड जिले में 14 लोगों की मौतें हुई हैं।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...