back to top

राहुल गांधी कांग्रेस के पतन का कारण बन रहे हैं : योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अपने दम पर नहीं बोलते हैं, वह उधार की बुद्घि पर निर्भर करते हैं और अपनी ही पार्टी के पतन का कारण बन रहे हैं। योगी ने उनके नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की गांधी द्वारा आलोचना किए जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, राहुल जी अपनी बुद्धि से तो कुछ कहते नहीं, उधार की बुद्धि विवेक नहीं देती है।

योगी ने इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में यह टिप्पणी की जिसमें उन्होंने डिजिटल तरीके से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि गांधी मुश्किल से राज्य का दौरा करते हैं, इसलिए उन्हें वहां की जमीनी स्थिति के बारे में बहुत कम जानकारी होगी। योगी ने कहा कि जब भारत पर संकट आता है, तो राहुल गांधी को देश की जनता नहीं बल्कि इटली में अपनी नानी याद आती हैं।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद गांधी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा, जब वह दक्षिण में होते है तो उत्तर की आलोचना करते हैं और जब वह उत्तर (भारत) में होते है तो दक्षिण की आलोचना करते हैं। योगी ने दावा किया कि गांधी कांग्रेस के पतन का एक कारण बन रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, यह भाजपा के लिए एक वैचारिक जीत है कि जो लोग मंदिर जाने को सांप्रदायिक बताते थे, वे स्वयं मंदिरों में जा रहे हैं।

योगी ने कहा, यह चुनावों के कारण हो सकता है, लेकिन हम इसे अपनी वैचारिक जीत मानते हैं। वैचारिक जीत वास्तविक जीत की ओर ले जाती है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का अनुमान जताते हुए योगी ने कहा कि समाज का हर वर्ग राज्य में परिवर्तन चाहता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद से हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि देश में इसकी अर्थव्यवस्था का आकार अब दूसरे स्थान पर है जबकि 2015-16 में यह छठे पर था।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों की आय बढ़ाने और राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की पहचान की। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 47,000 रुपए से बढ़कर 96,000 रुपए हो गई है। योगी ने कहा कि राज्य में पिछले चार वर्षों में तीन लाख करोड़ से अधिक निजी निवेश देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है और सड़क एवं हवाई संपर्क बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...