back to top

राहुल गांधी सिर्फ कॉमेडियन्स के साथ ही काम कर सकते हैं : अशोक पंडित

नई दिल्‍ली। पंजाब की सियासत में उठा-पटक के बीच फिल्ममेकर अशोक पंडित ने राहुल गांधी पर चुटकी ली है। अशोक पंडित ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे का जिक्र करते हुए तंज कसा और लिखा कि अमरिंदर सिंह के इस्तीफे से ये साफ होता है कि राहुल गांधी सिर्फ बुरे कॉमेडियन्स के साथ ही काम कर सकते हैं। उधर, वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी ने भी एक पोस्ट किया और कटाक्ष करते दिखे।

बाजपेयी ने लिखा, ‘क्या कपिल शर्मा का शो मुबंई से पंजाब से शिफ्ट होगा?’ उधर, रणनीतिक विचारक और लेखक ब्रम्हा चेलानी ने लिखा, ‘राष्ट्रीय दृष्टि और कद के भारत के इकलौते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में मां-बेटी-बेटे की तिकड़ी के जहरीले एकाधिकार का शिकार हो गए हैं। कैप्टन अमरिंदर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सुरक्षा के तमाम मुद्दों, जैसे- करतारपुर कॉरिडोर आदि पर बोलते रहे हैं।

ज्ञात हो, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी नए मुख्यमंत्री बने हैं। वे सूबे के पहले दलित सीएम होंगे। आपको बता दें कि पंजाब में बीते कई महीनों से कांग्रेस के अंदर कलह चल रही थी। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से अमरिंदर सिंह की नाराजगी और बढ़ गई थी। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू भी कैप्टन अमरिंदर पर लगातार निशाने साधने दिख रहे थे।

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि ‘मैं बातचीत के लहजे से अपमानित महसूस करता था। मैंने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष को अपने इस्तीफे की सूचना दे दी थी। उन्होंने कहा था कि बार-बार विधायकों के साथ बैठक की जाती थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आगे था कि- ‘मैं अब भी कांग्रेस में हूं। मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। फ्यूचर पॉलिटिक्स हमेशा एक विकल्प होती है और जब मुझे मौका मिलेगा मैं उसका इस्तेमाल करूंगा।’

RELATED ARTICLES

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...