back to top

पुतिन ने द्वितीय विश्वयुद्ध के विजय दिवस के लिए यूक्रेन में तीन-दिवसीय युद्धविराम का किया एलान

मॉस्को। द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन में 7-8 मई की मध्य रात्रि से तीन-दिवसीय युद्धविराम की घोषणा की तथा कीव शासन से भी ऐसा ही करने का आग्रह किया। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, यह 7-8 मई की मध्य रात्रि से 10-11 मई की मध्य रात्रि तक प्रभावी रहेगाअ इस अवधि के दौरान सभी सैन्य गतिविधियां बंद रहेंगी।

रूस का मानना है कि यूक्रेनी पक्ष को भी इस उदाहरण का अनुसरण करना चाहिएअ कीव द्वारा युद्धविराम उल्लंघन की स्थिति में, रूसी सैनिक पर्याप्त और प्रभावी जवाब देंगे। इसमें कहा गया, मॉस्को ने एक बार फिर बिना किसी पूर्व शर्त के शांति वार्ता के लिए अपनी तत्परता की घोषणा की, जिसका उद्देश्य यूक्रेनी संकट के मूल कारणों को समाप्त करना और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ रचनात्मक बातचीत करना है।

रूस नौ मई को नाजी जर्मनी पर जीत का जश्न मनाता है, जिसमें महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध में 2.7 करोड़ से अधिक सोवियत लोग मारे गए थे। रूस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई विश्व नेताओं को रेड स्क्वायर परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, लेकिन भारत ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि विजय दिवस परेड में उसका प्रतिनिधित्व कौन करेगा।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

बड़े मंगल के कारण विश्व में लखनऊ की विशिष्ट पहचान :बंसल

स्वच्छ और हरित प्लास्टिक मुक्त भंडारे लगाएं, बढ़ाएं मंगल का मान लखनऊ। 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...