back to top

न्याय की तर्ज पर गरीबों के खातों में पैसा डालें और निजीकरण बंद करे सरकार : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि न्यूनतम आय योजना (न्याय) की तर्ज पर गरीबों के खाते में पैसे डालने, छोटे एवं मझोले कारोबारों की मदद करने और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण बंद करने का कदम उठाया जाए।

रोजगार की मांग को लेकर चलाए गए स्पीक अप फॉर जॉब अभियान के तहत वीडियो जारी कर उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर बोलना चाहिए क्योंकि देश का युवा उनकी तरफ देख रहा है। गांधी ने कहा, देश की हालत आपसे (युवा) बेहतर कौन जानता है। आप हिंदुस्तान के भविष्य हो और आपको भविष्य आज दिख रहा है। कोरोना आने से पहले मैंने कहा था कि तूफान आने वाला है।

फरवरी में कहा था, तैयारी कीजिए। सरकार ने मेरा मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, जब तूफान आया, मैंने फिर सुझाव दिया कि युवाओं के भविष्य के लिए कि हर गरीब व्यक्ति के बैंक अकाउंट में न्याय योजना की तरह सीधा पैसा डालिए। मैंने कहा कि हमारी रीढ़ की हड्डी छोटे एवं मझोले उद्योगों की रक्षा कीजिए, उनकी मदद कीजिए। तीसरी बात यह थी कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण उद्योगों को संभाला जाए और उनकी रक्षा की जाए।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सरकार ने कुछ नहीं किया, बल्कि 15-20 बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए। उन्होंने कहा, आज मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि हिंदुस्तान का युवा आपकी ओर देख रहा है। आपने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, आपने इनका भविष्य बिगाड़ दिया, आज भी आप तीन काम कर सकते हैं। गरीब लोगों के बैंक अकाउंट में सीधा पैसा डालिए, छोटे एवं मध्यम उद्योगों को पैसा दीजिए और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण बंद करिए।

राहुल गांधी ने कहा, आज भी आप ए काम कर सकते हैं। युवा आपकी ओर देख रहा है, आप देश के प्रधानमंत्री हैं, आप चुप क्यों हो गए हैं? बहुत दिनों से आपने कुछ बोला नहीं, न अर्थव्यवस्था के बारे में आप बोलते हैं, न चीन के बारे में आप बोलते हैं, कुछ बोलिए, देश आपकी ओर देख रहा है। इससे पहले, उन्होंने ट्वीट किया, मोदी सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां चली गईं और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई। इसने भारतीय युवाओं के भविष्य को कुचल दिया है।

कांग्रेस नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर रोजगार की मांग से जुड़े इस अभियान के समर्थन की अपील करते हुए कहा, सरकार को विवश करिए कि वह युवाओं की आवाज सुने। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस अभियान के तहत ट्वीट कर दावा किया, मोदी जी, आपने युवाओं को बरगला कर सत्ता हथियाई थी। 2 करोड़ रोजग़ार हर साल देने का वादा था।

छह साल में 12 करोड़ रोजग़ार देना तो दूर, 14 करोड़ रोजग़ार छीन लिए और भविष्य अंधकार में है। उन्होंने कहा, युवा अब जाग गया है और जबाब मांगता है। सिंहासन ख़ाली करो, युवा आता है। कांग्रेस के कई दूसरे नेताओं ने भी इस अभियान के तहत अपनी बात रखी।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...