back to top

पंजाब पुलिस ने लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के दो निवासियों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों के पास से दो आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), दो हथगोले, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद की गई हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ-अमृतसर ने एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं।

यादव ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल का संचालन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभाल रहा था। उन्होंने दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका करार दिया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

मोहिनी एकादशी व्रत 27 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैलखनऊ। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।...

सीता नवमी का व्रत 25 को, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जहां देवी सीता का प्राकट्य हुआ थालखनऊ। हिंदू धर्म में वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को...

हॉरर-कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

16 साल बाद जब यह जोड़ी इसी जॉनर में दोबारा साथ आईलखनऊ। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वो आइकॉनिक जुगलबंदी है, जिसने सुपरहिट...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...

सुबह निकली बाबा की पालकी, साईं भजनों से सजी शाम

श्री साईं बाबा का स्थापना दिवसोत्सव पर पालकी, भजन संध्या व भंडारे का आयोजनलखनऊ। कुर्सी रोड, गौराबाग स्थित श्री साईं मंदिर का 16वां स्थापना...

कथक संस्थान में स्वस्थ महिला विकसित राष्ट्र पर संवाद

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहींलखनऊ। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 23 अप्रैल...